जब एक सीन के लिए देव आनंद की गोद में बैठने वाली थीं हेमा मालिनी....और इतने में चली गई बिजली

हेमा मालिनी ने देव आनंद की 100वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ये बिहाइन द सीन किस्सा याद किया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
देव आनंद और हेमा मालिनी
नई दिल्ली:

लीजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने देव आनंद की 100वीं जयंती पर आयोजित किए गए एक प्रोग्राम में 1970 की फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' की शूटिंग की यादें ताजा कीं. उन्होंने एक पर्दे  के पीछे की ऐसी घटना बताई जिसकी वजह से उस वक्त उन्हें काफी शर्म आ गई थी क्योंकि उस दौरान वह इंडस्ट्री में नई नई थीं.

हेमा मालिनी ने सुनाई देव आनंद के साथ हुई एक घटना

हेमा मालिनी, जो उस समय फिल्म इंडस्ट्री में नई नई थीं ने 'ओ मेरे राजा' गाने की शूटिंग की एक घटना शेयर की. दोनों बिहार में नालंदा के पास फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और गाने के एक हिस्से के लिए उन्हें एक स्काई ट्रॉली में बैठना पड़ा. हेमा ने वो सीन याद किया जब उन्हें एक सीन के लिए देव आनंद की गोद में बैठना पड़ा. ये सीन तब और अजीब हो गया जब ठीक उसी वक्त बिजली कट गई. इस वजह से वो ट्रॉली में फंस गए.

हेमा ने कहा, "एक सीन था जहां हमें रस्सी वाली कुर्सी पर जाना था. सीक्वेंस ऐसा था कि वह पहले से ही बैठे हैं और मुझे दूसरी कुर्सी पर बैठना है लेकिन क्योंकि मुझे हीरो की याद आती है इसलिए वह मुझे अपनी गोद में बैठा लेता है. यह मेरे लिए बहुत अजीब सिचुएशन हो गई थी. असल जिंदगी में भी और फिल्म में भी मैं काफी असहज महसूस कर रही हूं.'

“तो शॉट शुरू हुआ और रस्सी की कुर्सी चल रही थी लेकिन ठीक बीच में, वह रुक गई. बिजली चली गई थी. मैंने कहा 'देव साहब, मैं इस तरह नहीं बैठ सकती. मैं अपना पूरा वजन उन पर नहीं डालना चाहती थी. यह बहुत अजीब हो गया था." उन्होंने हंसते हुए ये सीन याद किया.

Advertisement

भावना सोमाया जो हेमा मालिनी का इंटरव्यू कर रही थीं उन्होंने बताया कि देव आनंद ने डरी हुई मालिनी को यह कहकर सांत्वना दी थी कि वह नीचे देखने के बजाय उनकी आंखों में देखें.
 

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Hema Malini Affairs
Hema Malini  dharmendra
Hema Malini Dev Anand
Hema Malini Movies