हेमा मालिनी ने किया मां को याद, पुरानी फोटो के साथ इमोशनल पोस्ट में लिखा- 'जो हूं आपकी...'

हेमा मालिनी मां की जयंती पर इमोशनल होती हुई नजर आईं और दो स्पेशल फोटो के साथ लिखा-'जो हूं आपकी वजह से, धन्यवाद अम्मा.'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हेमा मालिनी ने मां की जयंती पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने अपनी मां जया लक्ष्मी को उनकी जयंती पर याद किया. एक प्यारा सा नोट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिख थैंक्यू कहा. इमोशनल नोट में, हेमा ने उस महिला के प्रति प्यार और आभार व्यक्त किया, जिसने उनकी शख्सियत को निखारा और संवारा. ‘शोले' एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ गुजारे अनमोल पल को दर्शाती तस्वीर शेयर कर लिखा, “यह साल का वह दिन है जो मेरे दिल के सबसे करीब है!”

हेमा ने आगे कहा, “मेरी प्यारी मां का जन्मदिन, जिसे मैं कभी भी मनाना भूलती नहीं हूं, जो कुछ भी मां ने मेरे लिए किया उसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. उनका अद्भुत व्यक्तित्व और इंडस्ट्री में और उससे परे, सभी से मिलने-जुलने में उन्होंने जो तालमेल बनाया, उसने मेरे करियर को आकार दिया और मुझे वह बनाया जो मैं हूं. धन्यवाद, अम्मा. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.”

हेमा की इस भावपूर्ण पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने कमेंट सेक्शन में दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की. हेमा की मां जया चक्रवर्ती एक प्रसिद्ध निर्माता और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. पिछले साल भी अभिनेत्री ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक खूबसूरत नोट भी लिखा था.

Advertisement

हेमा ने लिखा, "आज का दिन मेरे लिए बहुत खास है! यह मेरी प्यारी मां का जन्म दिन है - एक ऐसा दिन जिसे मैं हर साल मनाती हूं, जब से उन्होंने मुझे छोड़ा है. मैं इस दिन बहुत आत्मचिंतन करती हूं, याद करती हूं कि उन्होंने मेरे जीवन और करियर में कितना योगदान दिया है, और मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका श्रेय उन्हें ही देती हूं. धन्यवाद अम्मा."

हिंदी सिने जगत में ड्रीम गर्ल नाम से मशहूर हेमा ने 1963 में तमिल फिल्म "इधु साथियाम" से अभिनय की शुरुआत की और बाद में 1968 की फिल्म "सपनों का सौदागर" से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. 2020 की फिल्म "शिमला मिर्ची" में राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह के साथ भी नजर आई थीं. वर्तमान में वो मथुरा से सांसद हैं.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait से गैस लेकर आ रहा भारतीय जहाज | Breaking News | Iran War News