हेमा मालिनी को पहली बार किसने कहा था ड्रीम गर्ल? धर्मेंद्र या कोई आशिक नहीं तो फिर कौन था वो शख्स

हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है. उनके फैन्स को हमेशा से यही लगता रहा है कि उन्हें फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की वजह से ये नाम मिला लेकिन ये सच नहीं है. एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के शो पर अपने इस टैग से जुड़ा किस्सा सुनाया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी को किसने दिया था ड्रीम गर्ल नाम ?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को लोग आज भी प्यार से 'ड्रीम गर्ल' कहकर बुलाते हैं. फैंस को अक्सर लगता है कि यह नाम उन्हें उनकी साल 1977 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की वजह से मिला था. सच यह है कि यह पहचान उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही मिल गई थी.
उनकी कोई पहली हिंदी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी, तब निर्माता ने उन्हें 'ड्रीम गर्ल' के रूप में पेश करना शुरू कर दिया था. वर्षों बाद खुद हेमा मालिनी ने इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया और बताया कि कैसे एक निर्माता की सोच ने उनकी पूरी जिंदगी की पहचान तय कर दी.

हेमा मालिनी ने यह खुलासा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में किया था. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, ''जब मेरी पहली हिंदी फिल्म 'सपनों का सौदागर' रिलीज होने वाली थी, तब फिल्म के निर्माता बी. आनंदस्वामी ने प्रमोशन के लिए एक अलग रणनीति बनाई. उन्होंने हर जगह 'ड्रीम गर्ल कमिंग टू टाउन' लिखवाना शुरू कर दिया. उस समय कहीं भी मेरा नाम नहीं लिखा जाता था. यह देखकर मैं खुद हैरान थीं कि आखिर मेरा नाम क्यों नहीं दिख रहा है.''

हेमा मालिनी ने बताया, ''मैंने निर्माता से इस बारे में सवाल भी किया था तब निर्माता ने मुझसे कहा- ''यही तुम्हारी नई पहचान बनने वाली है. पहले लोगों के बीच 'ड्रीम गर्ल' का नाम लोकप्रिय होगा और बाद में बताया जाएगा कि यह 'ड्रीम गर्ल' आखिर है कौन. इसके बाद तुम्हारा नाम सामने लाया जाएगा.' निर्माता की यह योजना सफल रही और देखते ही देखते लोग मुझे 'ड्रीम गर्ल' के नाम से पहचानने लगे.''

साल 1968 में रिलीज हुई 'सपनों का सौदागर' हेमा मालिनी की पहली हिंदी फिल्म थी. इस फिल्म का निर्देशन महेश कौल ने किया था, जबकि निर्माता बी. आनंदस्वामी थे. फिल्म में उनके साथ हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म के गीतों को मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने संगीत दिया था. इसी फिल्म के जरिए हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दो महीने से दर्द में थीं सुमोना चक्रवर्ती, गंभीर बीमरी से चल रही थी जंग, सर्जरी करवाने के बाद दी हेल्थ अपडेट

दिलचस्प बात यह रही कि करीब नौ साल बाद साल 1977 में हेमा मालिनी ने 'ड्रीम गर्ल' नाम की फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाई. इस फिल्म का निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था. फिल्म में उनके साथ अशोक कुमार, धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक ऐसी युवती की थी, जो अनाथालय चलाने के लिए अलग-अलग रूप धारण कर लोगों से पैसे जुटाती है. हेमा मालिनी ने इस फिल्म में सपना, पद्मा, चंपाबाई, ड्रीम गर्ल और राजकुमारी समेत पांच अलग-अलग किरदार निभाए थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का 'गर्लफ्रेंड कनेक्शन' क्या है?
Topics mentioned in this article
Hema Malini
Dharmendra
Dream Girl
Entertainment
Bollywood