हेलन हिंदी सिनेमा की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने डांस से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी एक्टिंग के अलावा कैबरे डांस ने फैंस के बीच उन्हें पॉपुलर कर दिया और वह 60 से 70 के दशक में बॉलीवुड का जाना माना नाम बन गईं. उनके पॉपुलर गानों की लिस्ट में कारवां का पिया तू अब तो आजा, शोले का महबूबा महबूबा और डॉन फिल्म का ये मेरा दिल प्यार का दीवाना जैसे गाने शामिल हैं. लेकिन हेलन के करियर के पहले पॉपुलर सॉन्ग की बात करें तो यह 68 साल पहले आया था, जिसमें उन्होंने चीन की सिंगर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में मधुबाला और अशोक कुमार जैसे सुपरस्टार्स थे. लेकिन हेलन का गाना सबकी जुबां पर चढ़ गया.
हेलन का 68 साल पुराना पहला आइकॉनिक गाना
हेलन के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 1958 में रिलीज हुई फिल्म हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) का है, जिसके निर्देशक शक्ति सामंत थे. वहीं लीड रोल में अशोक कुमार और मधुबाला थे. गाने का नाम चिन चिन चू था, जिसे गीता दत्त ने गाया था. जबकि संगीत ओ.पी. नय्यर ने दिया था और बोल कमर जलालाबादी ने लिखे थे. चिन चिन चू गाने के बोल थे...
मेरा नाम चिन चिन चू
चिन चिन चू बाबा चिन चिन चू
रात चांदनी मैं और तू
हैलो मिस्टर हाउ डू यू डू
व्हा व्हा व्हा व्हा व्हा
बाबूजी मैं चीन से आई चीनी जैसा दिल लाई
सिंगापुर का यौवन मेरा शंघाई की अंगड़ाई
दिल पर रख ले हाथ जरा हो जाए ना पागल तू
ये भी पढे़ं- श्रेया घोषाल और उदित नारायण का भोजपुरी गाना, 20 साल पहले रवि किशन ने की थी नगमा के माथे की बिंदिया की तारीफ
हेलन के गाने के बने कई रीमेक
चिन चिन चू गाने के कई रीमेक और वर्जन बने. वहीं 1988 की फिल्म सलाम बॉम्बे में इसका इस्तेमाल भी किया गया. जबकि 1999 की फिल्म हम साथ-साथ हैं में इसका पैरोडी वर्जन आया, जिसके बोल थे मेरा नाम मू मू मू... इसके बाद 2018 में फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी में इस गाने का इस्तेमाल हुआ, जिसे सोनाक्षी सिन्हा और जस्सी गिल ने मिलकर गाया. संगीत सोहेल सेन का था और इसमें पंजाबी तड़का जोड़ा गया था. हालांकि गाने के बोल वही थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं