ही-मैन बनने के लिए निकोलस गैलित्जिन का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन, BTS वीडियो वायरल

मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स का BTS वीडियो वायरल. 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में धमाका. ही-मैन बने निकोलस गैलित्जिन की ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ही-मैन की मूवी मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स का BTS वीडियो
नई दिल्ली:

जैसे-जैसे ही-मैन पर बनी फिल्म 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स (Masters of the Universe)' की रिलीज डेट नजर आ रही है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच चर्चाएं बढ़ती जा रही है. फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघर में आएगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के दो बीटीएस वीडियो जारी किए हैं, जिनमें निकोलस गैलित्जिन को खूब मेहनत करते देखा जा सकता है. वैसे भी इस तरह की फिल्मों में काम करना आसान नहीं होता और इसकी झलक इस वीडियो में मिल भी जाती है. आइए जानते हैं इस वीडियो में क्या है खास, क्या बोले एक्टर और डायरेक्टर.

निकोलस का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन

मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स के बीटीएस वीडियो में फिल्म के हीरो निकोलस गैलित्जिन के शानदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी कहानी दिखाई गई है. ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स हैरान है कि निकोलस ने खुद को 'यूनिवर्स के सबसे ताकतवर मैन' में बदलने के लिए कितनी मेहनत की है.

"फैंस के प्रति मैं अपनी एक जिम्मेदारी महसूस करता था. जिसकी वजह से मैं खुद को और ज्यादा मेहनत करने, और भारी वजन उठाने के लिए प्रेरित करता. जिससे मैं सच में ही-मैन जैसा दिख सकूं."

निकोलस गैलित्जिन

ही-मैन एक्टर

निकोलस गैलित्जिन ने बताया कि ही-मैन का रोल निभाना उनके कैरियर की सबसे बड़ी फिजिकल चुनौती रही है. उन्होंने कहा, 'फैंस के प्रति मैं अपनी एक जिम्मेदारी महसूस करता था. जिसकी वजह से मैं खुद को और ज्यादा मेहनत करने, और भारी वजन उठाने के लिए प्रेरित करता. जिससे मैं सच में ही-मैन जैसा दिख सकूं.'

यहां देखें वीडियो:

Advertisement

स्वॉर्ड ऑफ पावर से जुड़ा खास एहसास

वीडियो में साफ दिख रहा है कि निकोलस का ट्रेनिंग रूटीन आसान नहीं था. इसमें भारी वेट ट्रेनिंग, कार्डियो सेशन्स और स्टंट ट्रेनिंग शामिल थी. इन सभी एक्सरसाइज के जरिए उन्होंने अपनी बॉडी को ही-मैन की मस्कुलर और पावरफुल लुक देने के लिए तैयार किया.

बीटीएस वीडियो का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा ही-मैन की आइकॉनिक स्वॉर्ड ऑफ पावर (ताकत देने वाली तलवार) से जुड़ा है. निकोलस ने इसे फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण प्रॉप बताया है. उन्होंने कहा, 'स्वॉर्ड ऑफ पावर (Sword of Power) इतना आइकॉनिक है कि इसे हाथ में लेते वक्त मुझे बहुत ही खास और जादुई एहसास हुआ. मैंने जब इसे थामा तो जोश से भरा हुआ था.'

Advertisement

डायरेक्टर ट्रेविस नाइट ने की निकोलस की तारीफ

फिल्म के डायरेक्टर ट्रेविस नाइट ने निकोलस की तारीफ करते हुए कहा, 'निक ने खुद को पूरी तरह बदल लिया है. अब वो स्क्रीन पर सच में यूनिवर्स के सबसे पावरफुल मैन लगते हैं.' ट्रेविस नाइट ने यह भी बताया कि टीम ने 1980 के दशक की एनिमेटेड सीरीज के लुक और फील को बनाए रखने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने कहा कि 40 साल पहले जो लुक और फील था, उसे हम बड़े पर्दे पर सही तरीके से पेश करना चाहते थे.

यहां देखें ट्रेलर:

80s की आइकॉनिक सीरीज का लाइव-एक्शन अवतार

'ही-मैन ऐंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' मूल रूप से 80 के दशक की पॉपुलर एनिमेटेड सीरीज पर आधारित है. अब इसे लाइव-एक्शन फॉर्मेट में बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है. फिल्म का बजट विकिपीडिया पर करीब 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1900 करोड़) रुपये बताया जा रहा है, जो इसे 2026 की सबसे महंगी हॉलीवुड फिल्मों में शुमार करता है. 

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में निकोलस गैलित्जिन के अलावा जेरेड लेटो (स्केलेटर के रोल में), इदरिस अल्बा और कैमिला मेंडेस मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को 5 जून 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. भारत में यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी.

'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है. अगर आप बचपन के आइकन ही-मैन को बड़े पर्दे पर एक्शन करते देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए मस्ट-वॉच साबित होने वाली है.

Featured Video Of The Day
शिमला में महाजाम की अफवाह! ग्राउंड रिपोर्ट में देखें सच