Divyanka Sirohi Dies at 30: हरियाणवी गानों में नजर आने वाली मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन दिव्यांका सिरोही अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिव्यांका सिरोही गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहा करती थी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दिव्यंका की अचानक मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ी. परिवार के लोग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिव्यांका सिरोही हरियाणवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और गानों में काम किया था और अपनी एक्टिंग व एक्सप्रेशन के दम पर खास पहचान बनाई थी.
ये भी पढ़ें: भूत बंगला के शोर में ब्लॉकबस्टर बन गई छोटे बजट की ये फिल्म, अब तक कमा चुकी है 200 करोड़ से ज्यादा
50 से ज्यादा गानों में किया काम
बताया जाता है कि दिव्यांका सिरोही ने 50 से ज्यादा गानों और वीडियो में काम किया. उन्होंने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया था. दिव्यांका सिरोही ने मशहूर एक्टर और सिंगर मासूम शर्मा जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया था. सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर हैं. दिव्यांका सिरोही का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ. उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के मोक्ष स्थल हिंडन नूर नगर पर हुआ उनका अंतिम संस्कार सुबह 9:30 बजे हुआ उनके भाई हिमांशु सिरोही ने उन्हें अंतिम अग्नि दी.