क्रिसमस 2026 में 8 पार्ट में 581 अरब कमाने वाली फिल्म पर बनी सीरीज, मेकर्स ने शेयर किया ट्रेलर, फैंस बोले- 20 बार देखेंगे

नई हैरी पॉटर सीरीज का प्रीमियर एचबीओ मैक्स पर 25 दिसंबर 2025 में होने वाला है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हैरी पॉटर रीबूट का आया ट्रेलर
नई दिल्ली:

क्रिसमस 2026 में हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को एक बार फिर देखने के लिए तैयार हो जाइए. 8 पार्ट में दुनियाभर में 581 अरब कमाने वाली हैरी पॉटर का हॉगवर्ट्स का जादू वापस आ रहा है. हाल ही में HBO ने अपनी नई 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें यंग एक्टर्स की झलक देखने को मिली है. वहीं मशहूर किरदारों को फिर से देखने के लिए तैयार फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जबकि कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि वह 20 बार सीरीज को देखने के लिए तैयार हैं. 

हैरी पॉटर रीबूट का आया ट्रेलर

HBO की नई सीरीज में हैरी पॉटर के रोल में डोमिनिक मैकलॉघलिन, रॉन वीज्ली के रोल में एलेस्टेयर स्टाउट और हर्माइनी ग्रेंजर के रोल में अरेबेला स्टैंटन नजर आएंगे. पहला सीजन जे.के. रोलिंग की पहली किताब की कहानी पर आधारित होगा, जिसमें हैरी को पता चलता है कि वह एक जादूगर है और वह हॉगवर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में अपनी जर्नी शुरू करता है. 

ये भी पढे़ं- Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का चमत्कार, मंगल-बुध को बढ़ी कमाई, 27वें दिन 60 करोड़ पार

Advertisement

ट्रेलर में दिखी हैरी पॉटर की दुनिया

'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत में हैरी, रॉन और हर्माइनी को ग्रिफिंडर हाउस में जाते हुए दिखाया गया है, जो उस दोस्ती की शुरुआत में उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाती है.  इसके बाद हॉगवर्ट्स में हैरी पॉटर के तूफानी जादुई सफर की शुरूआत होते हुए दिखाया गया है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं और बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. 

हैरी पॉटर ने की इतनी कमाई  

2001 में 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन' से लेकर 2011 में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज- पार्ट 2' तक, आठ फिल्मों से फिल्म  317.58 मिलियन डॉलर का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ था. इसके चलते फिल्म ने 581 अरब से ज्यादा की कमाई हासिल की है.  वहीं इस फिल्म के सभी पार्ट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं. 

हैरी पॉटर के 8 पार्ट का कलेक्शन

हैरी पॉटर का पहला पार्ट हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन- $1.02 बिलियन
हैरी पॉटर क दूसरा पार्ट, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना -$ 261.99 मिलियन
तीसरा पार्ट, हैरी पॉटर और अज्कबान का कैदी- $ 249. मिलियन  
चौथा पार्ट हैरी पॉटर और आग का प्याला है- $ 290.01 मिलियन
पांचवा हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह- $ 292.00 मिलियन 
छठा पार्ट, हैरी पॉटर और हाफ-ब्लड प्रिंस- $ 301.96 मिलियन
सातवां पार्ट, हैरी पॉटर और मौत के तोहफे पार्ट 1- $ 295.98 मिलियन 
आठवां पार्ट हैरी पॉटर और मौत के तोहफे पार्ट 2 - $381.01 मिलियन 

Advertisement

ये भी पढे़ं- 16 की उम्र में शादी, चार बच्चों की मां ने बॉलीवुड की पसंदीदा ऑनस्क्रीन मदर बनने से पहले दी अंग्रेजों को चुनौती

Featured Video Of The Day
2015 बिहार से 2027 यूपी तक आरक्षण का नैरेटिव, पहले मोहन भागवत अब सहयोगी ही मांग रहे सुधार, NDA में दो फाड़
Topics mentioned in this article
Harry Potter
Harry Potter Reboot
Bollywood