19 साल में 'हैरी पॉटर' की पद्मा का लुक, अफशान की लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे मूवी के फैंस

हैरी पॉटर ने जादू के स्कूल में जिस इंडियन लड़की पद्मा के साथ डांस किया था, वो अब काफी बड़ी और खूबसूरत हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
देखिए कितना बदल गई है हैरी पॉटर के साथ डांस करने वाली लड़की पार्वती
नई दिल्ली:

हैरी पॉटर तो आपने देखी ही होगी. बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल की अजीज बनी हैरी पॉटर सीरीज की हर फिल्म किसी अजूबे से कम नहीं थी. जादूगरी और रहस्यों की दुनिया में ले जाने वाली इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था. जे के रोलिंग के अंग्रेजी उपन्यास पर बनी हैरी पॉटर की फिल्मों में लोगों को नए नए किरदारों से रूबरू करवाया. इसमें जादू के स्कूल में हैरी के साथ डांस करने वाली इंडियन लड़कियां पद्मा भी आपने देखी होंगी. 

हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर में हैरी पॉटर के साथ डांस करने वाली पद्मा पाटिल इंडियन लड़की बनी थी. आपको बता दें कि पद्मा पाटिल का किरदार ब्रिटिश एक्ट्रेस अफशान आजाद ने निभाया था.

अफशान का इरादा एक्टिंग का नहीं था. वो जब स्कूल में पढ़ रही थी तब हैरी पॉटर के लिए कास्टिंग करने वाले एजेंट्स उनके स्कूल में आए. कई सारे ऑडिशन देने के बाद आखिरकार उनको पद्मा पाटिल के किरदार के लिए चुना गया. 

Advertisement

अफशान ने हैरी पॉटर एंड दि गोबलेट ऑफ फायर के साथ साथ हैरी पॉटर एंड दि ऑर्डर ऑफ फिनिक्स, हैरी पॉटर एंड दि हाफ ब्लड प्रिंस, हैरी पॉटर एंड दि डेडली हॉलोज पार्ट वन और टू में काम किया है. 2017 में अफशान ने सीबीबीसी की सीरीज मैरींग मम एंड डेड में बतौर गेस्ट एक एपिसोड प्रेजेंट किया था. 

Advertisement

अफशान की निजी जिंदगी की बात करें तो 2017 में अफशान ने नाबिल काजी से निकाह कर लिया था. 2021 में इस कपल ने अनाउंस किया था कि वो मां बनने वाली हैं औऱ एक बेटी को जन्म देने वाली हैं. अफशान फिलहाल अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी और परिवार की फोटोज यहां पोस्ट करती रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनको लाखों फॉलोअर उनके अपडेट का इंतजार करते रहते हैं.

The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान

Featured Video Of The Day
Bihar Board Results 10th Toppers: टायर वाले की बेटी सबरीन परवीन कैसे बनी बिहार टॉपर? कमाल है कहानी