हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य का मां की तरह खयाल रखती दिखीं माहिका शर्मा, मैच के बाद पैपराजी को रोका बोलीं...

IPL 2026 में 29 मार्च को मुंबई इंडियन और केकेआर के बीच मैच में मुंबई इंडियन की जीत हुई. मैच के बाद बाहर निकलतीं माहिका शर्मा और अगस्त्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हार्दिक पंड्या के लिए बेटे प्रोटेक्टिव हुईं माहिका शर्मा
Social Media
नई दिल्ली:

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. साल 2025 में अपना रिश्ता ऑफीशियली अनाउंस करने के बाद ये दोनों अलग-अलग मौकों पर साथ नजर आए हैं. कैजुअल आउटिंग हो या कोई जरूरी मैच माहिका हमेशा हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आई हैं. लेकिन माहिका का ये प्यार और केयर केवल बॉयफ्रेंड हार्दिक तक ही सीमित नहीं है. हार्दिक के बेटे अगस्त्य को भी माहिका उतना ही प्यार करती हैं और एक मां की तरह देखभाल भी करती हैं. ये बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग कह रहे हैं. वीडियो में माहिका बिल्कुल अलर्ट मोड में अगस्त्य का खयाल रखती दिखीं.

अगस्त्य को कैमरा फ्लैश से बचाती आईं नजर

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि मुंबई इंडियन्स और  KKR का मैच खत्म होने के बाद माहिका एकदम हैप्पी मूड में बाहर निकल रही थीं. हैप्पी मूड इसलिए क्योंकि हार्दिक की टीम मुंबई इंडियन ने जीत हासिल की थी. बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैपराजी की भीड़ थी लेकिन माहिका ने पोज करने से पहले बेटे अगस्त्य के बारे में सोचा और तुरंत सभी को फ्लैश का इस्तेमाल करने से मना कर दिया. इतना ही नहीं माहिका ने अगस्त्य की आंखों को अपने हाथों से कवर कर लिया. अगस्त्य के लिए माहिका का ये प्रोटेक्टिव अंदाज देख इंटरनेट यूजर्स का भी दिल पिघल गया.

हार्दिक ने माहिका को दी लग्जरी कार

हार्दिक पंड्या ने हाल में माहिका शर्मा को एक लग्जरी Mercedes-Benz V-Class गाड़ी गिफ्ट की है. इस गाड़ी की कीमत 1.7 करोड़ बताई जा रही है. काले रंग की इस चमचमाती कार के साथ पोज करते माहिका और हार्दिक की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. बता दें कि हाल में हार्दिक ने बेटे अगस्त्य को भी एक कार गिफ्ट की थी और खुद भी एक फरारी खरीदी थी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'मुझे अचानक फोन आया...' : बांकीपुर से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा
Topics mentioned in this article
Hardik Pandya
Mahieka Sharma
Mercedes-Benz V-Class
Luxury Car Gift
Hardik Pandya Girlfriend
Hardik Pandya Son
Mahieka Sharma With Agastya
Mahieka Sharma Luxury Car
Mahieka Sharma With Hardik Pandya Son
Mahieka Sharma Instagram