हरभजन सिंह की पत्नी की 5 फोटो, इस क्रिकेटर की मदद से भज्जी ने प्यार की तरफ बढ़ाया कदम, गीता बसरा ने कर दिया था इग्नोर 

Harbhajan Singh wife 5 photos: 'वो अजनबी' गाने को देख दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह वाइफ गीता बसरा पर दिल हार बैठे थे. लेकिन युवराज सिंह की मदद ने उनकी लव स्टोरी को आगे बढ़ाया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरभजन सिंह की वाइफ की 5 फोटो

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनकी प्रेम कहानियां लंबे समय तक चर्चा में रहती हैं. इसी तरह की एक दिलचस्प और थोड़ी फिल्मी सी लव स्टोरी है अभिनेत्री गीता बरसा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की. खास बात यह है कि इस रिश्ते की शुरुआत किसी मुलाकात से नहीं, बल्कि एक गाने से हुई थी. एक गाना, एक झलक और फिर शुरू हुआ प्यार का सिलसिला, जो कई साल बाद शादी तक पहुंचा. 

वो अजनबी गाना देख दे भज्जी दे बैठे दिल 

गीता बसरा की फोटो

प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2007 में होती है, जब फिल्म 'द ट्रेन' का गाना 'वो अजनबी' काफी चर्चा में था. इसी गाने में गीता बसरा नजर आई थीं. कहा जाता है कि हरभजन सिंह ने जब पहली बार यह गाना देखा तो वे गीता बसरा की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस से काफी प्रभावित हो गए. बस यहीं से उनके दिल में गीता के लिए खास जगह बन गई. लेकिन उस समय दोनों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे. 

ये भी पढ़ें- सलमान-आमिर के बाद सुनील ग्रोवर की कादर खान की मिमिक्री ने फैंस को किया हैरान, बोले-सच में कादर खान ही मंच पर खड़े हों

युवराज सिंह ने की हरभजन सिंह की मदद 

युवराज सिंह और हरभजन सिंह की पत्नी

हरभजन सिंह ने ठान लिया कि वे गीता बसरा से जरूर मिलेंगे. हालांकि यह इतना आसान भी नहीं था. उनके पास गीता का नंबर नहीं था. तब उनकी मदद के लिए उनके दोस्त और टीम के साथी क्रिकेटर युवराज सिंह आगे आए. कहा जाता है कि युवराज सिंह ने अपने फिल्मी जानकारों का इस्तेमाल करके किसी तरह गीता बसरा का नंबर निकलवाया. जब हरभजन ने गीता को मैसेज भेजा, तो शुरुआत में उन्हें कोई खास जवाब नहीं मिला. गीता बसरा ने उनके मैसेज को काफी समय तक इग्नोर करती रहीं. 

Advertisement

2007 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 की जीत पर भेजा मैसेज

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे थे हरभजन सिंह

 फिर एक ऐसा मौका आया, जिसने दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत करा दी. साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी-20 में जीत हासिल की. इस जीत के बाद गीता बसरा ने हरभजन सिंह को बधाई देने के लिए एक मैसेज भेजा. बस यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदली. शुरुआत में दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए काफी समय लिया. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की वो फोटो, जिसमें मां के पैर छूते और साड़ी ठीक करते दिखे हीमैन, रेयर तस्वीर में बॉबी देओल भी आएंगे नजर

8 साल डेट करने के बाद किया शादी का फैसला

करीब एक साल बाद दोनों की पहली मुलाकात और डेट हुई. इसके बाद उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया. दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से भी काफी समय तक दूर रखा. लगभग 8 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला किया. 29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा और हरभजन सिंह ने पंजाब के शह जलंधर में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली. आज यह जोड़ी दो बच्चों के साथ खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही है. 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
US Iran War | महायुद्ध का 34वां दिन... Trump का ऐलान नहीं थमेगा संग्राम! | Israel Iran War