यामी गौतम ने सीखी कुरान, 'हक' के डायरेक्टर ने किया खुलासा, कहा- 'हमने इस्लामी कानून को समझने में एक साल...

धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने हक फिल्म में शाजिया बानो का किरदार निभाया था. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यामी गौतम ने हक में किया काम

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम को उनकी फिल्म हक के लिए काफी सराहना मिली. इसके साथ ही यामी गौतम और इमरान हाशमी की इस फिल्म की कहानी और मज़बूत सोशल थीम की तारीफ भी हुई.  जबकि फिल्म के डायरेक्टर सुपर्न एस वर्मा ने हाल ही में हक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और खुलासा किया कि उनकी टीम ने असलीपन पक्का करने के लिए कितनी मेहनत की. हाल ही में BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर बातचीत की. 

सुपर्ण वर्मा ने खुलासा किया कि हक के लिए यामी गौतम ने बहुत तैयारिया की, जिसमें धार्मिक अपने किरदार की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए धार्मिक ग्रंथों पर रिसर्च किया. उन्होंने बताया, "हमने इस्लामी कानून को समझने में लगभग डेढ़ साल बिताए." और इसके लिए यामी ने पवित्र कुरान भी सीखा था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यामी गौतम ने हक फिल्म में शाजिया बानो का किरदार निभाया है, जो जो 1970 के दशक के भारत में निजी और कानूनी मुश्किलों का सामना कर रही एक महिला है. 

ये भी पढ़ें- ओम पुरी ने दिया था पत्नी को धोखा, बहन के दुख से गुस्से में रहने लगे थे अन्नू कपूर, कहा- वह तो 10 साल पहले ही चले गए होते

इसके साथ ही फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि मूवी प रिसर्च का काम बहुत बारीकी और सोच-समझकर किया गया था. खासकर आज के माहौल को देखते हुए. उन्होंने कहा, "हर किसी के पास जानकारी होती है, लेकिन आपको यह नहीं पता होता कि वह सही है या गलत है. ऐसे माहौल में, मैं चाहता था कि 'हक' एक समझदारी भरी आवाज बनकर उभरे."

Advertisement

ये भी पढ़ें- काजोल ने ओटीटी डेब्यू के लिए तोड़ी थी 30 साल पुरानी नो-किसिंग पॉलिसी, कहा-मैं इसे हटा नहीं सकती थी 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections के बीच PM Modi ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, नाविकों से भी मिले