कल्कि 2 में होगा हनुमानजी का कैमियो, फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरें

कल्कि 2898 एडी के सीक्वेल को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कल्कि 2 में हनुमानजी का कैमियो होगा. कुछ तस्वीरों के बाद फैन्स ये जानने में जुट गए हैं कि इस किरदार में कौन नजर आएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कल्कि 2 में होगा हनुमानजी का कैमियो
नई दिल्ली:

कल्कि 2898 एडी की कामयाबी के बाद से फैन्स को इंतजार है कि अब बहुत जल्द इसका सीक्वल भी आएगा. सीक्वल कई अलग अलग कारणों से बज क्रिएट करता ही रहता है. एक बार फिर इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है. लेकिन किसी एक्टर या एक्ट्रेस को लेकर नहीं बल्कि हनुमानजी के केमियो को लेकर बात हो रही है. एक सोशल मीडिया हैंडल ने ये दावा किया है कि कल्कि पार्ट 2 में हनुमानजी भी नजर आएंगे. तब से फैन्स ये गैस करने में जुटे हैं कि वो स्टार कौन हो सकता है. जबकि कुछ फैन्स ने सवाल भी किए हैं.  

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की फिल्म को ऑफर हुई 215 करोड़ की OTT डील, मेकर्स ने कह दिया NO

कल्कि 2 में हनुमान

ट्विटर पर मि. एसपी नाम के हैंडल ने ये पोस्ट शेयर की है. जिसमें लिखा है कल्कि 2 में हनुमानजी का कैमियो. साथ ही दो पिक शेयर कर लिखा है कि शूटिंग से लिए गए इन विजुअल्स में कौन सा एक्टर है गैस कीजिए. इसके साथ ही दो फोटोज शेयर की हैं. एक फोटो में अमिताभ बच्चन का क्लोज लुक नजर आ रहा है. जबकि एक में लॉन्ग शॉट है. इन फोटोज ने फैन्स को और भी ज्यादा कंफ्यूज कर दिया है.

कौन बनेगा हनुमान

इस ट्वीट को देखने के बाद फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में हनुमान कौन हो सकता है. अमिताभ बच्चन की फोटो इसलिए कंफ्यूज करने वाली हैं क्योंकि वो पहले पार्ट में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ चुके हैं. इसलिए उनका हनुमान बन कर नजर आना मुश्किल लगता है. एक फैन ने सवाल किया है कि महाभारत में हनुमानजी क्यों नजर आएंगे. एक फैन का अनुमान है कि सनी देओल हनुमान बने नजर आ सकते हैं. जबकि एक फैन को लगता है कि कांतारा वाले ऋषभ शेट्टी हनुमान बने दिख सकते हैं. कुछ फैन्स ने ये भी जानना चाहा है कि परशुराम कौन बनेगा. कुछ समय पहले तेजा सज्जा के एक पोस्ट ने भी ऐसा ही बज क्रिएट किया था. फिल्म की प्रोड्यूसर प्रियंका दत्ता और स्वप्ना दत्ता का एक पिक पोस्ट कर लिखा था कि आपसे के में मिलेंगे. और, साथ में हनुमानजी का इमोजी पोस्ट किया था. तब भी अटकलें लगी थीं कि क्या वो कल्कि टू में हनुमान के रूप में नजर आएंगे.

Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: पढ़ने को लेकर बेटे ने पिता को मारी गोली फिर शव के टुकड़े कर ड्रम में फेंका