Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, 23वें दिन ओपनिंग से 9150 % कमाए ज्यादा

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश ओपनिंग डे के मुकाबले 23वें दिन दर्शकों की पहली पसंद बनीं. वहीं आंकड़ा 9 करोड़ तक पहुंच गया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hanuman Ansh Box Office नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिल कलेक्शन
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office: हनुमान अंश की इन दिनों चर्चा हर तरफ है क्योंकि फिल्म का विषय लोगों का ध्यान खींच रहा है. दरअसल, 10 लाख ओपनिंग करने वाली फिल्म आज 9 करोड़ की कमाई कर रही है और 800 प्रतिशत प्रॉफिट में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का फिल्म को प्यार मिल रहा है. इतना ही नहीं ओपनिंग के मुकाबले 23वें दिन फिल्म की कमाई में 9150 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है, जो लोगों को हैरान कर रही है. वहीं कहा जा सकता है कि हनुमान अंश पर हनुमान जी की कृपा हो गई है. 

हनुमान अंश के 23वें दिन कलेक्शन ने चौंकाया

सैकनिल्क के अनुसार, 4,137 शोज के साथ 9.25 करोड़ कलेक्शन शनिवार को करने के बाद फिल्म हनुमान अंश का नेट कलेक्शन भारत में 27.38 करोड़ पहुंच गया है. जबकि 32.33 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. हैरानी की बात यह है कि पहले दिन फिल्म की कमाई 10 लाख थी, जो धीरे धीरे बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- 1971 में आई वो फिल्म, जिसके 5 के 5 गाने हैं सदाबहार, मुकेश, मन्ना डे, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया एवरग्रीन

800 प्रतिशत प्रॉफिट में है हनुमान अंश

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस ग्रॉफ काफी चौंकाने वाला है, जिसने 10 लाख से कमाई शुरू की थी और 17वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. हाल कुछ ऐसा रहा कि फिल्म ने फ्राइडे को 6.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ 197.6 प्रतिशत छलांग लगाई. इसके बाद भारत में फिल्म की कमाई बढ़ने को सिलसिला शुरू हुआ. जबकि 2 करोड़ के बजट में फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है, जिसके चलते कथित प्रॉडक्शन बजट को देखते हुए फिल्म ने 800 प्रतिशत ज्यादा का प्रॉफिट अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

हनुमान अंश का ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें 

हनुमान अंश की कहानी

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई 'हनुमान अंश'  नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें महाराज-जी के नाम से भी जाना जाता है. इसकी ऑफिशियल कहानी "एक दुखी लड़के की है, जो अपनी गुजर चुकी मां से मिलने के लिए ईश्वर की तलाश करता है. ईश्वर को पाने की इस यात्रा में वह प्यार, भोजन और मौन आशीर्वाद के चमत्कारों के जरिए मानवता की सेवा करना सीखता है और 'हनुमान अंश' यानी नीम करौली बाबा बन जाता है."

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 4:  बॉक्स ऑफिस रेस में सबसे आगे टॉक्सिक, सैटरडे को वसूली इतनी कमाई, जानें बजट से कितनी दूर

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल प्रलय में 734 की मौत, 2500 लापता: रसुआ-नुवाकोट में नया फ्लड अलर्ट!
Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Hanuman Ansh Box Office
Neem Karoli Baba
Bollywood