Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने 10 लाख से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. वहीं 30 दिनों में फिल्म 100 करोड़ पार हो गई है. खास बात यह है कि फिल्म का बजट केवल 2 करोड़ का है, जिसके चलते फिल्म का प्रॉफिट कई गुना हो चुका है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा हो रही है, जिसमें फैंस ना सिर्फ तारीफ कर रहे हैं बल्कि दूसरे लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश करते नजर आ रहे हैं.
हनुमान अंश हुई 100 करोड़ पार
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 30वें दिन शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 117.27 करोड़ पहुंच गया है, जिसके चलते दो करोड़ के बजट में फिल्म ने 48.5 गुना मुनाफा हासिल कर लिया है, जो कि किसी कम बजट की फिल्म के लिए बहुत ज्यादा है.