Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म का चमत्कार, मंगल-बुध को बढ़ी कमाई, 27वें दिन 60 करोड़ पार

Hanuman Ansh Box Office Day 27: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को 27 दिन बाद भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है. फिल्म मंगलवार और बुधवार की कमाई के साथ 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: नीम करोली बाबा का हनुमान अंश पर बरसा आशीर्वाद
Social Media
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27: हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन गई है, जिसने 2 करोड़ के बजट में कई गुना कमाई बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ हासिल की है. बल्कि हर दिन फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है. इसी का असर है कि 27 दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ पार की कमाई हासिल कर ली है. लेकिन मंगलवार और बुधवार को फिल्म की कमाई सोमवार के मुकाबले बढ़ती हुई दिख रही है.  बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 27वें दिन बुधवार को फिल्म ने 7,037 शोज के साथ 7.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि मंगलवार यानी 26वें दिन आंकड़ा 8.50 करोड़ था. इसी के साथ फिल्म ने 61.38 करोड़ का नेट कलेक्शन और 72.32 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है. 

हनुमान अंश का बजट और मुनाफा

हनुमान अंश की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख से शुरू हुई थी. जबकि फिल्म का बजट 2 करोड़ का था. वहीं आवारापन 2 और बंटवारा जैसी फिल्मों से टक्कर के बाद फिल्म की कमाई कम होती चली गई. लेकिन 17वें दिन फिल्म का चमत्कार बॉक्स ऑफिस पर शुरू हुआ और फिल्म की कमाई बढ़ती शुरु हुई. वहीं अब हाल कुछ ऐसा है कि फिल्म हर दिन 6 से 9 करोड़ के बीच कमाई हासिल कर रही है. इतना ही नहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें- श्रेया घोषाल का 20 साल पुराना गाना, दिखाता राधा-कृष्ण का अटूट प्यार, कानों में मिठास घोलती आरती छू लेगी दिल

Advertisement

हनुमान अंश के भजन ने जीता दिल

बिना शोर-शराबे के रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' का भजन 'मोरे संकट के कटैया' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, ये भजन बुंदेलखंड के लोकगायक सुनील लोधी ने गाया है. 'मोरे संकट के कटैया' भजन ने सुनील की आवाज को उन लोगों तक पहुंचाया, जो अब तक उनसे अनजान थे.  

हनुमान अंश का कलेक्शन 

बिना शोर-शराबे के रिलीज हुई 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा सरप्राइज बनकर उभरी है. पहले दिन फिल्म ने करीब 10 लाख रुपए कमाए और शुरुआती दो हफ्तों में इसकी कमाई महज 1.48 करोड़ रुपए रही. लेकिन, तीसरे हफ्ते में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की किस्मत बदल गई. तीसरे सप्ताह में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इसके बाद 22वें दिन 6.25 करोड़, 23वें दिन 9.25 करोड़ और 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई हुई. अब 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपए नेट कमाए.   

Advertisement

ये भी पढ़ें- 27 साल पहले आया कुमार सानू का रोमांटिक गाना, बस ड्राइवर बना करोड़ों का मालिक, कानों में घोलती है सपनों की मिठास

Topics mentioned in this article
Hanuman Ansh
Neem Karoli Baba
Hanuman Ansh Box Office
Bollywood