Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 1: वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है ने पेड्डी और बंदर को छोड़ा पीछे, पहले दिन वसूली इतनी कमाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: वरुण धवन की 5 जून को रिलीज हुई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है और हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी और बंदर को पछाड़ा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
है जवानी तो इश्क होना है ने बंदर और पेड्डी को छोड़ा पहले दिन पीछे
नई दिल्ली:

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: है जवानी तो इश्क होना है इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पॉपुलर फिल्मों में से एक है, जो इन दिनों अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में हैं. जहां एक तरफ प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के साथ फिल्म का चुनरी चुनरी गाने पर विवाद जारी है तो वहीं अब रिलीज के बाद फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर चर्चा होनी शुरू हो गई है. दरअसल, पहले दिन फिल्म ने राम चरण की पेड्डी और बॉबी देओल की बंदर के हिंदी भाषा के कलेक्शन को पछ़ाड़ दिया है और इस हफ्ते की नंबर वन हिंदी फिल्म बन गई है. हालांकि राम चरण की तेलुगू भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पेड्डी कमाई के मामले में है जवानी तो इश्क होना है से काफी पीछे है. 

है जवानी तो इश्क होना है का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है ने 7.50 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 9 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 11 करोड़ तक पहुंची है. जबकि फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ का बताया जा रहा है. 

ये भी पढे़ं- पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर के सेक्सुअलाइज्ड रोल पर फैंस गुस्सा, इस एक्ट्रेस ने भी मानी बात

बॉबी देओल की बंदर का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन बॉबी देओल की बंदर 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. जबकि आंकड़ों के मुताबिक, बंदर ने पहले दिन भारत में 50 लाख नेट कलेक्शन हासिल किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60 लाख ही पहुंच पाया  है. कहा जा रहा है कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की बनी है. 

Advertisement

पेड्डी का दो दिन में आंकड़ा 150 करोड़ पार

पेड्डी दो दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि भारत में कमाई 96.40 करोड़ तक पहुंची है. वहीं इंडिया ग्रॉस 114.49 करोड़ रहा है. हालांकि हिंदी भाषा के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन केवल 3 करोड़ की कमाई राम चरण की पेड्डी ने हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन कमाई 2.25 करोड़ ही हो पाई है. इसके चलते वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना ही है हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पेड्डी को पछाड़ चुकी है. हालांकि 350 करोड़ के बजट में बनीं पेड्डी पहले वीकेंड पर अपनी बजट की आधी कमाई वसूल सकती है. 

ये भी पढे़ं- वाशु भगनानी संग विवाद पर फराह खान ने ली चुटकी, वरुण धवन से कहा- क्या तुम वाशु जी से मिलने गए थे? 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Indian GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान! FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी देश की GDP
Topics mentioned in this article