है जवानी तो इश्क होना है जिस फिल्म से हो रही कंपेयर, उसमें गोविंदा नहीं सलमान खान थे हीरो, 12 करोड़ में कमाए थे 49.81 करोड़

डेविड धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. लोग इसकी तुलना सलमान खान की बीवी नंबर 1 से कर रहे हैं. वहीं कहा जा रहा है कि इस बार वरुण धवन गोविंदा नहीं, बल्कि सलमान खान वाला स्वैग दिखा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा के बाद अब सलमान खान वाला स्वैग दिखाएंगे वरुण धवन?
नई दिल्ली:

डेविड धवन की फिल्मों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में फुल ऑन कॉमेडी, कन्फ्यूजन और फैमिली ड्रामे वाली एंटरटेनिंग दुनिया घूमने लगती है. अब एक बार फिर डायरेक्टर अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर लौट रहे हैं, जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या वरुण धवन पहली बार गोविंदा वाला नहीं, बल्कि सलमान खान वाला चार्म दिखाने वाले हैं? सोशल मीडिया पर अभी से फिल्म की तुलना बीवी नंबर 1 से होने लगी है और लोग इसे उसी तरह की मजेदार फैमिली एंटरटेनर बता रहे हैं.

बीवी नंबर 1 वाला फील क्यों आ रहा है

फिल्म का माहौल, कॉमेडी और रिश्तों वाला ड्रामा देखकर कई लोगों को बीवी नंबर 1 की याद आ रही है. साल 1999 में आई इस फिल्म में सलमान खान का मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था. अब सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वरुण धवन भी इस बार कुछ वैसा ही चार्म दिखाते नजर आ सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने साफ कहा है कि है जवानी तो इश्क होना है पूरी तरह ओरिजनल फिल्म है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं रवि मोहन की एक्स वाइफ आरती रवि, पति के आरोपों का दिया जवाब, कहा- सोते हुए शेर को कभी जगाना नहीं चाहिए

वरुण धवन में हमेशा दिखा गोविंदा वाला अंदाज

वरुण धवन की एक्टिंग में लोगों को कई बार गोविंदा की झलक दिखाई देती है. उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस और एक्सप्रेशन की तुलना अक्सर गोविंदा से होती रही है. खासकर डेविड धवन के साथ बनी फिल्मों में वरुण ने उसी पुराने मसाला एंटरटेनमेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. लेकिन इस बार फैन्स को लग रहा है कि कहानी और किरदार में सलमान खान वाला रोमांटिक और शरारती तड़का भी देखने को मिल सकता है.

Advertisement

12 करोड़ की फिल्म ने की थी इतनी कमाई 

बीवी नंबर 1 अपने समय की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म करीब 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 49.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

अब इस फिल्म से हैं बड़ी उम्मीदें

पिछले कुछ समय में वरुण धवन की कई फिल्मों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. उनकी हालिया फिल्मों में बवाल, जुग जुग जियो, भेड़िया और बेबी जॉन शामिल हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि डेविड धवन के साथ उनकी ये नई फिल्म फिर से कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का पुराना जादू वापस ला सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

Featured Video Of The Day
Bharat ki Baat Batatat Hoon: Bhojshala में 'सनातनी' शंखनाद वर्षों का इंतजार खत्म | MP News | Dhar
Topics mentioned in this article