गुल्लक 5’ देखने से पहले जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं पुराने 4 सीजन, यूं करें बिंज वॉचिंग का प्लान

गुल्लक 5 वेब सीरीज 5 जून को रिलीज होने जा रही है. जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं इसके पुराने 4 सीजन. कर सकते हैं ऐसी प्लानिंग, सीजन पांच से पहले बन जाएंगे गुल्लक सीरीज के जानकार.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुल्लक 5 से पहले पुराने 4 सीजन देखने का यूं बनाए प्लान
यूट्यूब
नई दिल्ली:

गु्ल्लक वेब सीरीज का पांचवां सीजन आने वाला है. गुल्लक भारतीय ओटीटी जगत की वो वेब सीरीज है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है. अगर आपने गुल्लक सीजन 5 का ट्रेलर देखा है और आपका मन है कि आप इसे देखें. तो इससे पहले आपको इसके पुराने चार सीजन जरूर देख लेने चाहिए क्योंकि इन चार सीजन को देखने के बाद ही आप समझ पाएंगे कि मिश्रा फैमिली की कहानी क्या है और इसमें वो क्या खास बात है जिसकी वजह से ये दर्शकों के दिलों में जगह बना पाई.

कहां देख सकते हैं गुल्लक के सारे सीजन
गुल्लक के सभी चार पुराने सीजन सोनीलिव पर ही उपलब्ध हैं. यह सीरीज सोनीलिव का एक्सक्लूसिव कंटेंट है और टीवीएफ की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है. इसलिए इस वेब सीरीज को देखना है तो आपको किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सोनीलिव ऐप या वेबसाइट पर जाकर सीधे गुल्लक सर्च करें. सभी एपिसोड हाई क्वालिटी में मिलेंगे.

कितनी भाषाओं में है गुल्लक 
सोनीलिव की वेब सीरीज हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी में भी उपलब्ध है. जियो यूजर्स को अक्सर बंडल ऑफर मिल जाता है जिससे सब्सक्रिप्शन और सस्ता पड़ जाता है.

क्यों जरूरी है चारों सीजन देखना?
गुल्लक सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि हर भारतीय मध्यवर्गीय परिवार की असली कहानी है. संतोष मिश्रा, शांति मिश्रा, अमन और अनमोल की जिंदगी में छोटी-छोटी खुशियां, परेशानियां और रिश्तों की गहराई हर किसी को अपनी लगती है. इसके हर सीजन में 4 एपिसोड हैं.

Advertisement

चार सीजन के 20 एपिसोड की ये है कहानी
पहला सीजन परिवार की बुनियाद और गुल्लक की अहमियत दिखाता है. दूसरे सीजन में बच्चों की पढ़ाई और नौकरी की टेंशन आती है. तीसरे में बदलते समय के साथ परिवार की लड़ाई दिखाई गई है. चौथे सीजन में पैरेंटिंग की नई चुनौतियां और हास्य का मिश्रण है. इन सबको देखकर ही पांचवें सीजन में आने वाले नए ट्विस्ट का पूरा स्वाद मिलेगा.

बिंज वॉचिंग का बेस्ट प्लान
गुल्लक 5 जून महीने की 5 तारीख को रिलीज हो रही है. हर सीजन में 5 एपिसोड हैं, इस तरह इन्हें एक दिन में खत्म किया जा सकता है. 1 जून को पहला सीजन, 2 जून को दूसरा सीजन, 3 जून को तीसरा सीजन, 4 जून को चौथा सीजन देखा जा सकता है और फिर 5 जून को पांचवां सीजन तो आ ही रहा है.  

Advertisement

कब आया था पहला सीजन?
गुल्लक का पहला सीजन 27 जून 2019, दूसरा सीजन 15 जनवरी 2021, तीसरा सीजन 7 अप्रैल 2022 और चौथा सीजन 7 जूीन 2024 को आया था. इस तरह सीरीज पिछले छह साल से छाई हुई ङै.

गुल्लक की स्टारकास्ट
गुल्लक में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और हेली शाह नजर आए. लेकिन पांचवें सीजन वैभव राज गुप्ता शो से अलग हो गए हैं और उनकी जगह अन्नू भैया का रोल अनंत जोशी निभा रहे हैं.

गुल्लक टीवीएफ की पहली हिंदी ओरिजिनल सीरीज है जो पांचवें सीजन तक पहुंची है. इससे पता चलता है कि असल जिंदगी से जुड़ी कहानियां कितनी ताकतवर होती हैं. इसके क्रिएटर श्रेयांश पांडे ने हर सीजन में परिवार को और गहराई दी है.
 

Featured Video Of The Day
Hooghly में बवाल; Abhishek Banerjee के बाद TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला
Topics mentioned in this article