गुजराती सिनेमा को ग्लोबल मंच पर ले जाएंगे निर्देशक दर्शन त्रिवेदी, किया दो बड़ी फिल्मों का ऐलान

गुजरात के चर्चित प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा कदम उठाते हुए मशहूर लेखक-निर्देशक डॉक्टर दर्शन अश्विन त्रिवेदी के साथ दो फीचर फिल्मों की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के जरिए एक गुजराती फीचर फिल्म और एक इंडियन-अमेरिकन फिल्म बनाई जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गुजरात के चर्चित प्रोडक्शन हाउस LS Films ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा कदम उठाते हुए मशहूर लेखक-निर्देशक डॉक्टर दर्शन अश्विन त्रिवेदी के साथ दो फीचर फिल्मों की ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के जरिए एक गुजराती फीचर फिल्म और एक इंडियन-अमेरिकन फिल्म बनाई जाएगी, जिसकी शूटिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी. इस सहयोग को गुजराती सिनेमा को ग्लोबल पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

एलएस फिल्म्स का नेतृत्व पिता-पुत्री की जोड़ी संजय झा और श्रेया झा कर रहे हैं. कंपनी की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और तब से इसका फोकस गुजराती संस्कृति और लोककथाओं को बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने पर रहा है. अब डॉ. दर्शन त्रिवेदी जैसे अनुभवी फिल्ममेकर के जुड़ने से कंपनी नए दौर में प्रवेश करती दिखाई दे रही है.

डॉ. दर्शन त्रिवेदी हिंदी और गुजराती सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखते हैं. उनकी फिल्मों में भावनात्मक गहराई और सामाजिक यथार्थ की झलक देखने को मिलती है. उन्होंने ‘मृगतृष्णा', ‘मारा पप्पा सुपरहीरो', ‘लकीरो', ‘केरी', ‘एक रुका हुआ फैसला', ‘आज जाने की ज़िद ना करो' और ‘बाइसिकल थीफ' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, जिन्हें समीक्षकों ने काफी सराहा था. फिल्म निर्देशन के साथ-साथ वह MICA में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के तौर पर भी कार्यरत हैं.

इस साझेदारी पर बात करते हुए निर्माता श्रेया झा ने कहा कि यह सहयोग सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी कहानियों को सामने लाने की कोशिश है जो स्थानीय जड़ों से जुड़ी होने के बावजूद वैश्विक दर्शकों से कनेक्ट कर सकें. वहीं, डॉ. दर्शन त्रिवेदी ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से एलएस फिल्म्स के संपर्क में थे और अब आखिरकार साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

Advertisement

निर्माता संजय झा का मानना है कि गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में मजबूत कहानीकारों और नए फिल्ममेकर्स के लिए अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि एलएस फिल्म्स का उद्देश्य गुजराती कहानियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है. फिलहाल दोनों फिल्मों का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द ही शूटिंग भी शुरू की जाएगी.

Featured Video Of The Day
अखिलेश के जन्मदिन पर सपा का शक्ति प्रदर्शन!
Topics mentioned in this article
Darshan Trivedi
Gujarati Cinema
LS Films
Gujarati Film Industry