छोटी उम्र में हो गई बड़ी, जिम्मेदारियों के चलते नहीं बसा पाई खुद का घर...इस बच्ची जैसी दुनिया में नहीं कोई दूसरी हस्ती, पहचाना क्या?

फोटो में दिख रही बच्ची बड़ी होकर वर्ल्ड पॉपुलर सेलिब्रिटी बनी. इनके जैसा सुपरस्टार ना कोई था और ना ही आने वाले समय में कोई होगा. क्या आप इन्हें पहचान पाए?

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
वर्ल्ड पॉपुलर सेलेब्रिटी है ये बच्ची
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के बचपन की फोटो वायरल
  • लता मंगेशकर ने बचपन में अपने परिवार के लिए बहुत कुर्बानियां दी
  • लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हुआ था
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बचपन की फोटो आए दिन वायरल होती है. अब तक आपने न जाने कितने ही फिल्मी सितारों के बचपन की फोटो को सोशल मीडिया पर देखा होगा. पर आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए किसी हीरो-हीरोइन नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक दिग्गज गायिका की तस्वीर लेकर आए हैं. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दिख रही ये बच्ची केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं. भले ही अब ये हमारे बीच न हों, लेकिन इनके गाए गाने अमर हैं. इन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. क्या आप पहचान पाए इन्हें? 

अब तक तो आप पहचान ही गए होंगे. जी हां, फोटो में दिख रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि लता मंगेशकर हैं. लता मंगेशकर बचपन की इस फोटो में बहुत प्यारी लग रही हैं. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर को मध्य प्रदेश, इंदौर में हुआ था. लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर' में गाना गाया था. हिंदी फिल्मों में उन्होंने साल 1947 की फिल्म 'आपकी सेवा' से डेब्यू किया. लता मंगेशकर का सिंगिंग करियर 80 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 36 भाषाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा गाने गाए.

लता मंगेशर ने अपने छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी के चलते कभी खुद का घर नहीं बसाया. आजतक को दिए गए एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर की बहन मीनाताई मंगेशकर ने खुलासा करते हुए कहा था, "सबकुछ था लता के पास, पर हम लोग भी थे ना. वो हम लोगों को छोड़कर कुछ नहीं कर सकती थीं. वो शादी करतीं तो हम लोगों से दूर हो जातीं. वो उन्हें नहीं चाहिए था. इसलिए दीदी ने शादी नहीं की'. बता दें, 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन हो गया था.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar
Swar Kokila
Lata Mangeshkar Childhood Pics
Lata Mangeshkar Unseen Photos
Lata Mangeshkar Young Photos