25 साल पुराने गाने में गोविंदा ने ऐश्वर्या के साथ ऑस्ट्रिया के सड़कों पर किया था रोमांस,  अलका याग्निक- कुमार सानू की आवाज में लवर्स की फेवरिट लिस्ट में शामिल 

आज हम गोविंदा की उस फिल्म के गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें वह ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे. वह फिल्म थी अलबेला. अलबेला का गाना 'कहो तो जरा चुम लूं' उस दौर में काफी हिट हुआ था. इस गाने में वह वियना, ऑस्ट्रिया में ऐश के साथ रोमांस करते दिखे थे.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा ने ऐश्वर्या के साथ ऑस्ट्रिया के सड़कों पर किया था रोमांस
नई दिल्ली:

गोविंद ने120 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है. एक समय उनका नाम फिल्म हिट कराने की गारंटी माना जाता था. 1980 से  1990 के दशक तक उन्होंने कई हिट फिल्में दी. गोविंदा अपनी कॉमेडी और डांस स्टाइल के कारण काफी मशहूर थे.  उन्हें 12 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है और उन्होंने दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए एक फिल्मफेयर पुरस्कार जीता.

1980 के दशक में एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में शुरुआत करने वाले गोविंदा की पहली फिल्म 1986 की 'लव 86' थी , जो बॉक्स ऑफिस पर एक सफल साबित हुई. बाद में वे 'इल्जाम' (1986), ' मरते दम तक' (1987), 'खुदगर्ज' (1987) , 'सिंदूर' (1987), 'दरिया दिल' (1988 ), ' घर घर की कहानी' (1988), ' हत्या ' (1988), 'जैसी करनी वैसी भरनी' ( 1989) , 'स्वर्ग' (1990) और 'हम ' (1991) जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए.  90 के दशक में गोविंदा 'शोला और शबनम ', ' आंखें ',राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर 1, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा , बड़े मियां छोटे मियां और हसीना जैसी हिट फिल्मों में नजर आए. हालांकि आज हम गोविंदा की उस फिल्म के गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें वह ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे. वह फिल्म थी अलबेला. अलबेला का गाना 'कहो तो जरा चुम लूं' उस दौर में काफी हिट हुआ था. इस गाने में वह वियना, ऑस्ट्रिया में ऐश के साथ रोमांस करते दिखे थे.  खूबसूरत ऐश की जोड़ी गोविंदा के साथ काफी पसंद की गई थी. यह बेहद रोमांटिक गाना है, जो आज भी काफी पसंद किया जाता है.  

फिल्म के बारे में 
अलबेला 2001 में आई थी. इसका निर्देशन दीपक सरीन ने किया. लीड रोल में गोविंदा और ऐश्वर्या राय हैं.  दोनों की एक साथ यह पहली फिल्म है. सहायक भूमिकाओं में जैकी श्रॉफ और नम्रता शिरोडकर थे.  फिल्म औसत थी लेकिन गाने रूमानी हैं और अपनी मधुरता के कारण लोकप्रिय रहे.  'कहो तो जरा चुम लूं' को आवाज दिया है अलका याग्निक और कुमार सानू ने. इस गाने पर  यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं.
 

Featured Video Of The Day
6 राज्यों में बड़ा फेरबदल! राज्यपालों की नई नियुक्तियों के पीछे क्या है संदेश?
Topics mentioned in this article
Albela Movie Story
Albela Movie Youtube
Albela 2001
Albela 2001 Songs
Albela Aishwarya