गोविंदा ने शिल्पा शेट्टी के लिए बेटी को किया इग्नोर, पैपराजी के सामने नहीं पकड़ा हाथ, खड़ी देखती रह गई लाडली

बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में खटास की खबरों के बीच अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा-शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल

बॉलीवुड स्टार गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्तों में खटास की खबरों के बीच अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि लोगों का ध्यान एक खास पल पर जाकर टिक गया, जब टीना अपने पिता का हाथ पकड़ने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन गोविंदा ने उनका हाथ नहीं थामा. बस फिर क्या था, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया और यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे.

रियलिटी शो के सेट पर पहुंचे थे गोविंदा

दरअसल गोविंदा अपनी बेटी टीना को सपोर्ट करने रियलिटी शो ‘मां है ना' के सेट पर पहुंचे थे. इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं और इसमें सुनीता आहूजा और टीना साथ नजर आने वाली हैं. सेट पर गोविंदा ने पैपराजी के सामने बेटी और शिल्पा के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं. माहौल काफी खुशमिजाज दिखाई दे रहा था, लेकिन इसी दौरान कैमरे में कैद एक छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गया है.

वायरल वीडियो में क्या हुआ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो क्लिक करवाते समय टीना अपने पिता का हाथ पकड़ने की कोशिश करती हैं. हालांकि उसी समय गोविंदा शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देने में व्यस्त दिखाई देते हैं और उनका हाथ टीना तक नहीं पहुंचता. एक पल के लिए टीना के चेहरे पर हल्की मायूसी भी नजर आती है, लेकिन अगले ही पल वह मुस्कुराकर कैमरे के सामने पोज देने लगती हैं. इस वीडियो के सामने आते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गोविंदा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि पिता को अपनी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था.

Advertisement

फैंस ने किया गोविंदा का बचाव

जहां कुछ लोग गोविंदा की आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनके फैंस अभिनेता के समर्थन में उतर आए हैं. कई फैंस का कहना है कि गोविंदा जानबूझकर अपनी बेटी को नजरअंदाज नहीं कर रहे थे. उनका पूरा ध्यान कैमरों और फोटोशूट पर था, इसलिए वह उस पल को नोटिस नहीं कर पाए. वहीं शो ‘मां है ना' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस टीना और सुनीता की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के 16 साल के बेटे की 5 फोटो, दिखने लगी है संजय कपूर की झलक, पिता से थी खास बॉन्डिंग

Advertisement
Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Gvinda
Shilpa Shetty
Tina Ahuja
Govinda Viral Video