गोविंदा 'बेवफा' हैं? आरोपों के बाद खुद बताया सच, पत्नी सुनीता संग चीटिंग पर बोले- उनकी लॉयल्टी...

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. कभी तलाक की खबरों को लेकर तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों की वजह से ये कपल चर्चा में है. अब एक बार फिर गोविंदा का एक बयान सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पत्नी से बेवफाई के आरोप पर बोले गोविंदा

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. कभी तलाक की खबरों को लेकर तो कभी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों की वजह से ये कपल चर्चा में है. अब एक बार फिर गोविंदा का एक बयान सुर्खियों में हैं. गोविंदा ने पत्नी सुनिता के बेवफाई वाले बयान का जवाब दिया है. एक ताजा इंटरव्यू में गोविंदा ने सुनीता की बातों पर सफाई दी है और किसी भी न्यूकमर के साथ अपने रिश्ते को खारिज किया है. आइए जानते हैं कि इस इंटरव्यू में गोविंदा ने क्या कुछ कहा है.

क्या बोले गोविंदा?

हाल ही में, जब एक बार फिर सुनीता की हालिया पब्लिक बातों पर उनके रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो गोविंदा ने कहा कि वह किसी को शर्मिंदा नहीं करना चाहते. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब कोई अपना दर्द पब्लिक में दिखाना शुरू करता है, और फिर भी उसके चेहरे पर एक खास चमक होती है, तो आपको लगता है कि कहीं उसकी नजरें सच्चाई से हट तो नहीं रही हैं. कभी-कभी लोग बहुत ईमानदार लग सकते हैं, लेकिन उनकी लॉयल्टी कहीं और होती है. ऐसी बातें करने से मैं किसी को शर्मिंदा कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा करने वाला इंसान नहीं हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और टॉप पर पहुंचना चाहिए. अच्छा काम करो और आगे बढ़ते रहो. ऐसा कभी नहीं होता कि किसी की बेइज्जती करने से दूसरे की इज्जत बढ़ जाए. सबके साथ अच्छे रहो, प्यार से रहो, खासकर उन नए लोगों के साथ जो तुम्हारे घर आते हैं. अगर लोग तुम्हारे घर आते हैं, तो उन्हें अच्छा खिलाओ ताकि जब वे लौटें, तो तुम्हें दुआएं दें".

सुनीता की किस बात पर हुआ विवाद?

मिस मालिनी से बात करते हुए, सुनीता आहूजा ने 2025 को अपने लिए बहुत बुरा साल बताया थाय. उन्होंने कहा था, "साल 2025 मेरे लिए बहुत बुरा था. मेरी फैमिली लाइफ में रुकावट आई. मैं गोविंदा के बारे में बातें सुन रही थी. उनसे खुश नहीं थी. कुछ चीजें करने की एक उम्र होती है और 63 साल की उम्र में ये बातें सुनना अच्छा नहीं लगता. खासकर तब जब आपके बच्चे बड़े हो गए हों. 2026 में, मैं बस उम्मीद करता हूं कि भगवान गोविंदा को सद्बुद्धि दें. उन्हें समझना चाहिए कि फैमिली तो फैमिली होती है और जब आप मुश्किल में होते हैं, तो कोई आपके साथ नहीं खड़ा होता. वे सिर्फ पैसे के लिए होते हैं. एक बार जब आप पैसे देना बंद कर देंगे, तो वे चले जाएंगे".

Advertisement

यह भी पढ़ें:33 साल की एक्ट्रेस ने खुद को बताया 'डायमंड डिगर', बिजनेसमैन से पैसों के लिए की शादी! 2 साल बाद हो रहा तलाक?

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मुंबई में एक्टर बनने की उम्मीद में आने वाली जवान लड़कियां कथित तौर पर जाने-माने स्टार्स को लुभाती हैं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करती हैं. सुनीता ने कहा, "आजकल लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में आकर स्ट्रगल करती हैं. उन्हें अपने खर्चे चलाने के लिए शुगर डैडी की जरूरत होती है. फिर वे लोगों को ब्लैकमेल करती हैं, लेकिन तुम भोले नहीं हो. तुम 63 साल के हो. तुम्हारा अच्छा परिवार है, तुम्हारी एक सुंदर पत्नी और दो बड़े बच्चे हैं. तुम 63 साल की उम्र में ऐसा नहीं कर सकते. अगर तुमने जवानी में ऐसा किया होता तो बात अलग है. हमने भी जवानी में गलतियां की थीं, लेकिन इस उम्र में नहीं. तुम्हें टीना (गोविंदा और सुनीता की बेटी) की शादी करवानी है, और यश का पूरा करियर उसके सामने है. उसे इसी पर फोकस करना चाहिए".

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi को 'भीतरी लोगों से डर',Ramdev ने साफ जवाब दे दिया |Chakravyuh | Sucherita Kukreti