गोविंदा की बेटी Tina हो गई हैं पापा जितनी क्यूट, प्यारी और खूबसूरत, लेटेस्ट PHOTO देख फैन्स बोले- क्या बात है !

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं. उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
गोविंदा की बेटी की लेटेस्ट फोटो वायरल
नई दिल्ली:

गोविंदा 90 के दशक के मशहूर एक्टर रह चुके हैं. उस दौर में गोविंदा की हर एक फिल्म हिट होती थी. गोविंदा की जोड़ी करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और रानी मुखर्जी के साथ बहुत पसंद की जाती थी. हालांकि अब गोविंदा फिल्मों में तो कम ही आते हैं, लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेताब रहते हैं. वहीं कुछ लोग तो उनकी खूबसूरत बेटी टीना आहूजा को भी देखने की तमन्ना रखते हैं. जी हां, अगर आपको पता नहीं तो बता दें कि गोविंदा की टीना आहूजा नाम की एक बेटी भी हैं. टीना लुक्स के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों और मॉडल को कड़ी टक्कर देती हैं.

बता दें, टीना आहूजा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं. गोविंदा की तरह टीना से भी लोग बहुत प्यार करते हैं और उनकी नई तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी क्रम में टीना ने अपनी जो नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें उनका गॉर्जियस लुक देखने लायक है. इस फोटो में क्रॉप टी-शर्ट, पिंक लूज पैंट्स, शूज और डेनिम जैकेट के साथ टीना बेहद स्टाइलिश लग रही हैं. गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का इन फोटोज में पोज और स्वैग देखने लायक है. टीना आहूजा के फोटो पर फैन्स के भी खूब कमेंट्स आए हैं. 

जैसा कि आप देख सकते हैं गोविंदा की बेटी टीना आहूजा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. टीना बॉलीवुड की कुछ एक फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई. पर टीना सोशल मीडिया पर अपने प्रजेंस से फैन्स का दिल जीतती रहती हैं. 

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बने कृष्ण मोहन संभालेंगे पदभार
Topics mentioned in this article
Govinda
Govinda Daughter
Govinda Daughter Photos
Govinda Daughter Tina Ahuja
Govinda Daughter Tina Ahuja Pics. Tina Ahuja
Tina Ahuja Instagram
Tina Ahuja Photos
Tina Ahuja Age
Tina Ahuja Movies
गोविंदा की बेटी
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा
गोविंदा की बेटी की तस्वीरें
Govinda Sunita Daughter Photo