गोविंदा के बेटे यशवर्धन को लॉन्च करेंगी यह बड़ी प्रोड्यूसर, खुद 'हीरो नंबर 1' ने लगाई मुहर

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बड़े पर्दे पर अपना ग्रैंड डेब्यू करने जा रहे हैं. इस मौके पर पापा गोविंदा ने बताया कि बेटा किस निर्देशक कि फिल्म के जरिए वह अपना बड़े पर्दे पर ड्रॉप होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटे यशवर्धन के साथ गोविंदा
instagram

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा के बेटे यशवर्धन को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही ची ची का लाडला बेटा बड़े पर्दे पर कदम रखने वाला है. अब खुद गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है. जिसके मुताबिक यशवर्धन एकता कपूर के बैनर तले बॉलीवुड में अपना ग्रैंड डेब्यू करने जा रहे हैं.

 वह मुझसे बेहतर एक्टर बनकर उभरेगा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन के आने वाले डेब्यू के बारे में खुलकर बात की. यश के डेब्यू पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यश को डांस, फाइटिंग और एक्टिंग की अच्छी समझ है. मुझे यकीन है कि वह मुझसे बेहतर एक्टर बनकर उभरेगा.

फिल्म रूपा की प्रेस कांफ्रेंस में गोविंदा
Photo Credit: NDTV

"मैंने कभी 'हीरो' वाला मजा नहीं लिया..."

रूपा के ट्रेलर लॉन्च की बातचीत के दौरान गोविंदा थोड़े भावुक भी नजर आए.  पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव गोविंदा ने अपने करियर के संघर्ष को याद करते हुए एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 सालों से सिर्फ मेहनत और काम कर रहे हैं. उन्हें बाकी स्टार्स की तरह खुलकर अपनी जिंदगी एन्जॉय करने का मौका ही नहीं मिला. गोविंदा ने उदास मन से कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं कहीं स्विट्जरलैंड घूमकर आ गया या अपने हिस्से की जिंदगी जी सका. मुझे लगता है कि मैंने वो 'हीरो' वाला मजा कभी लिया ही नहीं.

'रूपा' और 'दुनियादारी' से धमाका

बेटे के डेब्यू की खुशियों के बीच गोविंदा ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया. उन्होंने अपनी दो नई फिल्मों, 'रूपा' और 'दुनियादारी' का ऐलान भी किया है, जिसे लेकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि वह एक्टिंग से दूर नहीं हो रहे हैं, बल्कि खुद भी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी नई फिल्मों के साथ वापसी कर रहे हैं.

Advertisement

वही गोविंदा के बेटे के  डेब्यू को लेकर बॉलीवुड में  काफी हलचल है. फैन्स को यश की पहली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि एकता कपूर का बैनर यश को किस तरह के किरदार में पेश करता है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मुगलों का उदाहरण देकर फंसे अनुपम खेर, यूजर्स बोले- 'पब्लिक सब जानती है बाबूमोशाय'

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिका पर ईरान के जवाबी हमले तेज, खाड़ी देशों में भड़की आग!
Topics mentioned in this article
Govinda
Yashvardhan
Ekta Kapoor
Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut
 Entertainment News