गोविंदा का 90s की इस एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, हीरो नंबर वन ने इसे लकी बताते हुए कहा- गुड़िया जैसी लगती थी

गोविंदा ने एक्ट्रेस नीलम कोठारी को लकी बताया क्योंकि उन्होंने उनके साथ 80 से 90 के दशक में कई हिट फिल्में दीं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोविंदा ने नीलम कोठारी को बताया लकी
नई दिल्ली:

गोविंदा 90 के दशक के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट दीं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने कहा है कि एक्टर का अफेयर था. हालांकि एक्टर ने इन आरोपों को खारिज किया है. लेकिन अभी नहीं 80 और 90 के दशक से एक्टर के अफेयर की खबरें चली आ रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस नीलम कोठारी का भी नाम शामिल है. वहीं हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा से जब पूछा गया कि क्या वह नीलम से प्यार करते थे तो एक्टर ने कुबूल किया कि वह करीब थे और उनसे अट्रैक्ट थे. 

गोविंदा ने कहा-  ऐसा लगता था जैसे डॉल है

गोविंदा ने कहा, देखिए हम सब जीतने यंगस्टर्स, जो गांव टाइप के होते हैं, उन सभी के लिए गोरियां बहुत अच्छी लगती हैं. ये जो अपोजिट अट्रैक्शन है ना, ये हुआ करता था. वह अलग थी और बहुत अच्छी लड़की थी. ऐसा लगता था जैसे डॉल है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, गोविंदा और नीलम 1986 में लव86 फिल्म में कैमिस्ट्री के बाद चर्चा में आ गए थे, जिसके बाद दोनों ने हत्या, सिंदूर, खुदगर्ज जैसी हिट फिल्में दीं. 

ये भी पढे़ं- 90s की सुपरस्टार, 65000 करोड़ नेटवर्थ वाले इस शख्स से शादी कर छोड़ी इंडस्ट्री, शराब-नॉनवेज छोड़ने के लिए कहा, लिया तलाक, अब...

नीलम कोठारी को बताया लकी

गोविंदा ने नीलम के बारे में बात करते हुए कहा, डॉल टाइप की जो पर्सनैलिटी है. वो उसमें थी और मुझे ऐसा लगा कि वाह. मैं इनकी पिक्चर देख रहा था. सीटियां बजा रहा था और मैंने शायद ही सोचा था कि मैं इसके साथ काम करुंगा. वह मेरी हीरोइन बन गई और मुझे विश्वास नहीं हुआ. वहीं उन्होंने एक्ट्रेस को अपने लिए लकी बताया क्योंकि उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी थीं. 

Advertisement

गोविंदा ने पहले वाले रोमांस पर की बात

एक्ट्रेस के लिए फिलिंग्स को बयां करते हुए गोविंदा ने कहा, उस टाइम पे. अभी ये जैसे अफेयर्स होते हैं. वैसे तो होते नहीं थे. हम बवाल मचाते थे. हो गया. लग रहा है चल रहा है. पहले वाला रोमांस होता था. वो देखने मात्र था. कितना अच्छा काम कर पाए ना हम लोग. हर फिल्म देखिए. गाने सुपरहिट, फिल्में हिट. 

ये भी पढ़ें- पत्नी सुनीता को इस एक्ट्रेस की तरह बनने के लिए कहते थे गोविंदा, मां के कहने पर तोड़ दिया था रिश्ता

Advertisement

90 में कुबूला था प्यार

1990 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कुबूल किया था कि वह नीलम के साथ प्यार में हैं. वहीं सुनीता के साथ सगाई भी तोड़ दी थी, जिनसे बाद में उनसे शादी कर ली. वहीं कपल के दो बच्चे यशवर्धन और टीना आहूजा हैं. एक्टर ने कहा था, मैंने सुनीता से मुझे छोड़ने के लिए कहा, मैंने सगाई तोड़ दी. सुनीता ने मुझसे 5 दिन तक बात नहीं कि और फिर मुझे पटाया. 

Featured Video Of The Day
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद, राजदूत बोले- ये काम सिर्फ वही कर सकता है
Topics mentioned in this article