Govinda Broken Tooth: अपने जमाने के नंबर-1 डांसिंग स्टार और हीरो नंबर-1 गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका लुक कुछ बिगड़ा हुआ दिख रहा है जिसे देखकर फैन्स भी हैरान हैं कि आखिर सीनियर स्टार को हुआ क्या है? दरअसल इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में गोविंदा का एक साइड वाला दांत टूटा हुआ था. गोविंदा का ये टूटा दांत उनके फैन्स को हैरान कर गया क्योंकि अपने पसंदीदा कलाकार को इस तरह देखना आखिर किसको पसंद आएगा.
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
गोविंदा को इस तरह देखकर कुछ लोगों को दुख हुआ, हैरानी हुई तो वहीं कुछ लोगों ने इसे नॉर्मल बताया. नेटिजन्स का कहना था कि ये एज फैक्टर की वजह से हो सकता है. गोविंदा 62 साल के हो गए हैं हो सकता है कि बढ़ती उम्र की किसी तकलीफ के चलते उनका दांत गिरा हो. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने चुटकी लेने का मौका नहीं छोड़ा. एक फैन ने लिखा, लगता है सुनीता ने पीटा होगा. एक ने लिखा, सुनीता जी के हाथ लग गया होगा.
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे गोविंदा
बता दें कि गोविंदा पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्हें लेकर खबर थी के वे और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अलग हो रहे हैं. इस अलगाव की खबर पर कई दिन सुर्खियां बनीं लेकिन आखिर में सुनीता ने सामने आकर साफ किया कि उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है और गोविंदा सिर्फ और सिर्फ उनके हैं. 2025 की दिवाली पर जब पूरा परिवार साथ नजर आए तो फैन्स को बड़ी तसल्ली हुई.
यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब खुलेआम उड़ाया था सलमान खान का मजाक, कहा था- रीटेक नहीं देते भाईजान