फोटो में दिख रही ये लड़की कभी पॉकेट मनी से खरीदती थी सलमान के पोस्टर, फिर बनी भाईजान की हीरोइन और बेस्ट फ्रेंड

Sushmita Sen Childhood Photo: फोटो मे नजर आ रही ये लड़की कभी पॉकेट मनी के पैसों से खरीदा करती थी सलमान खान के पोस्टर, फिर एक दिन भाईजान की हीरोइन, और बेस्ट फ्रेंड भी. जानते हैं इस शानदार एक्ट्रेस का नाम.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sushmita Sen Childhood Photo: फोटो में नजर आ रही ये लड़की आज है फेमस एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

Sushmita Sen Childhood Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही फिल्मी दुनिया में उतनी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन अपने इंटरव्यूज और स्पीच की वजह से वो अक्सर वायरल होती रहती हैं. लोग जितना सुष्मिता को देखना पसंद करते हैं उससे ज्यादा वो उन्हें सुनना पसंद करते हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी इंटरव्यूज या इवेंट में बताती रहती हैं जो लोगों को काफी मोटिवेट करती हैं, जिनके वीडियोज भी काफी वायरल होते हैं. हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सलमान खान के लिए अपनी दीवानगी का जिक्र कर रही हैं. वो ऑडियंस को बता रही हैं कि कैसे वो स्कूल में सलमान खान के पोस्टर अपने कमरे में लगाती थीं और कैसे उन पोस्टर्स को लेकर घरवाले उन्हें धमकी दिया करते थे. देखें एक्ट्रेस ने इंटव्यू में क्या कहा?

यह भी पढ़ें: शाहरुख-सलमान-आमिर को छोड़ा पीछे, 55 पार के ये तीन सितारे बने बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर, पहले नंबर पर है 69 साल का 'गबरू'

ऐसे मिली सुष्मिता को 'मैंने प्यार क्यूं किया'

वायरल वीडियो में सुष्मिता कह रही हैं ‘जब मैं स्कूल में थी तब मुझे जो भी पॉकेट मनी मिलती थी तब उस पॉकेट से मैं सलमान खान के पोस्टर्स खरीदती थी, और उस दौरान में ‘मैंने प्यार किया' रिलीज हुई तो वो कबूतर का भी फोटो में मेरे कमरे में था, क्योंकि वो फोटो सलमान खान की फिल्म से जुड़ा था. उस टाइम पर मम्मी और पापा मम्मी की एक ही स्टैंडर्ड लाइन होती थी कि अगर होम वर्क टाइम से नहीं हुआ तो हम ये पोस्टर हटा देंगे. तो मैं होमवर्क टाइम पर करती थी क्योंकि वो पोस्टर्स मेरे लिए बहुत जरूरी थे, मुझे इस शख्स से प्यार था बस.'

Advertisement

'साल गुजर गए और सलमान से मेरी मुलाकात ‘बीवी नंबर 1' के लिए हुई. हमारी दोस्ती हुई और मैंने उन्हें ये कहानी सुनाई. फिर एक बार सलमान ने मुझसे कहा कि उन्होंने गूगल पर एक फोटो देखी है जिसमें मैं 15 साल की होंगी और मेरे पीछे कमरे में उनके पोस्टर हैं. इसके बाद सलमान ने मुझसे पूछा कि मेरी फेवरेट फिल्म कौन सी है? मैंने कहा 'मैंने प्यार किया'....जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब मैं आपके साथ ही 'मैंने प्यार क्यूं किया' बनाऊंगा.'

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं सलमान-सुष्मिता

आपको बता दें कि सलमान और सुष्मिता ‘बीवी नंबर 1', ‘तुमको ना भूल पाएंगे', ‘मैंने प्यार क्यूं किया' में साथ काम कर चुकी हैं. इसके बाद हालांकि दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए, सालों बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.

Featured Video Of The Day
TCS Illegal Conversion Case: आखिर कैसे हुआ नासिक TCS केस का पर्दाफाश? पूरी कहानी Exclusive
Topics mentioned in this article