धुरंधर का वो एक्टर, 26 साल से कर रहा एक्टिंग, रणवीर सिंह की फिल्म से मिला सम्मान, 52 की उम्र सिंगल होने पर कहा- महिलाएं मूव ऑन कर जाती हैं

धुरंधर में आलम भाई का किरदार निभाकर सम्मान बटोर रहे एक्टर गौरव गेरा 52 साल की उम्र में सिंगल हैं. वहीं उन्होंने बताया कि शादी का कोई प्लान नहीं है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 में आलम भाई के किरदार को गौरव गेरा ने निभाया है
नई दिल्ली:

धुरंधर वो फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसने 3000 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर लिया है. धुरंधर ने जहां 1300 करोड़ की कमाई हासिल की थी तो वहीं धुरंधर 2 ने 1700 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिसके बाद यह नंबर 1 फ्रेंचाइजी बन चुकी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म से रणवीर सिंह ही नहीं अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकारों को पहचान मिली. हालांकि इसके अलावा एक्टर गौरव गेरा को भी काफी पसंद किया गया, जिन्होंने धुरंधर और धुरंधर 2 में आलम भाई का किरदार निभाया. 

धुरंधर के कारण मिल रहा सम्मान

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में गौरव गेरा ने कहा, धुरंधर के बाद मुझे और ज्यादा सम्मान मिल रहा है. अभी भी इतना नहीं पहचानते. लेकिन मुझे इस तरह पसंद है. मेरा स्वाभिमान बढ़ गया है. मुझे बहुत ज्यादा जरुरत थी धुरंधर की. इसका हिस्सा बनना ही नहीं लेकिन तारीफ मिलना भी. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

52 की उम्र में शादी का नहीं है गौरव गेरा का प्लान

महिलाओं से मिलने वाले अटेंशन और पुराने रिश्तों के बारे में बात करते हुए गौरव गेरा ने कहा, एक वक्त था जब मैं गहरे प्यार में था. मैं उस वक्त में वापस नहीं जाना चाहता. मैं किसी को स्पेशल नहीं दोबारा बनाना चाहता ताकि उनके पास मुझे नुकसान पहुंचाने की ताकत आए. मुझे लगता है महिलाएं मूव ऑन कर जाती हैं. मुझे धुरंधर से भी पहले फीमेल अटेंशन मिलता था. पिछले दो साल से. मुझे महसूस हुआ कि सब ओवर हो गया. लेकिन धुरंधर आई. 

Advertisement

26 साल से इंडस्ट्री में हैं गौरव गेरा 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गौरव गेरा ने 2001 में लाइफ नहीं है लड्डू से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी. वहीं जस्सी जैसी कोई नहीं, हीरो भक्ति ही शक्ति है और बब्बन भाई वर्सेज बिमला ताई जैसे हिट शोज में उन्होंने काम किया. इसके अलावा क्यों हो गया ना, द शौकीन्स और एमएसजी द मैसेंजर ऑफ गॉड में भी वह नजर आए. 

ये भी पढ़ें- 90s में आई इस फिल्म के गानों की 1 करोड़ बिकी थी कैसेट, प्रोड्यूसर हुआ मालामाल, लीड हीरो-हीरोइन बॉलीवुड से गायब

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: IPL 2026 का महामुकाबला आज; GT और RCB में खिताबी भिड़ंत, कौन रचेगा इतिहास? | Virat
Topics mentioned in this article