मुगल-ए-आजम से धुरंधर 2 तक, करोड़ों के सेट और भारी-भरकम फीस, ये हैं बॉलीवुड की भव्य फिल्में  

भारत के 2026-27 के आम बजट की घोषणा के चलते फिल्मी दुनिया में पैसों की चर्चा जोरों पर है. बॉलीवुड में हर साल बनने वाली फिल्मों का बजट हमेशा चौंकाने वाला होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये हैं बॉलीवुड की भव्य फिल्में  
नई दिल्ली:

भारत के 2026-27 के आम बजट की घोषणा के चलते फिल्मी दुनिया में पैसों की चर्चा जोरों पर है. बॉलीवुड में हर साल बनने वाली फिल्मों का बजट हमेशा चौंकाने वाला होता है. सिनेमा में जब कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाता है तो सिर्फ एक्टर्स नहीं, बल्कि सेट, कॉस्ट्यूम, संगीत और लोकेशन तक पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं. ये पैसा फिल्म को और भी शानदार बनाता है. आम बजट के दिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनके बजट की वजह से उनका निर्माण चुनौतियों और रोमांच से भरा रहा. 

मुगल-ए-आजम
1960 में आई फिल्म 'मुगल-ए-आजम' भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म का निर्देशन के. आसिफ ने किया था. इस फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला की जोड़ी ने ऐतिहासिक प्रेम कहानी रची. फिल्म का एक म्यूजिकल सीक्वेंस 'प्यार किया तो डरना क्या' शूट करने के लिए 15 लाख रुपए का खास सेट तैयार किया गया था. पूरे निर्माण पर करीब 1.5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जो उस समय के हिसाब से बहुत बड़ी रकम थी. इस फिल्म की भव्यता और कलाकारों की अदाकारी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.

क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 फरवरी को उदयपुर पैलेस में कर रहे हैं शादी?, क्या है वायरल वीडियो का सच

देवदास
साल 2002 में रिलीज हुई 'देवदास' ने सिनेमा को प्यार की नई परिभाषा दी. फिल्म शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित थी, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया. फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की अदाकारी ने सभी का दिल छू लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए सेट डिजाइन करने में नौ महीने लगे और सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे पर 12 करोड़ रुपए खर्च किए गए. फिल्म के पूरे निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपए लगाए गए.

Advertisement

बॉम्बे वेलवेट
अनुराग कश्यप 'बॉम्बे वेलवेट' के जरिए 1960 के दशक की मुंबई को पर्दे पर लाना चाहते थे. इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. पूरी फिल्म की शूटिंग श्रीलंका के कोलंबो में की गई, ताकि पुराने बॉम्बे की सच्चाई दर्शकों तक पहुंच सके. कथित तौर पर इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए था और सेट तैयार करने में 11 महीने का समय लगा. फिल्म की कहानी और शानदार निर्देशन ने इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया.

 एक्ट्रेस ही नहीं, सिंगर भी हैं ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह के साथ 'मेरी सांसों में बसा है' गाकर दिखाया था अपना छिपा हुआ हुनर

Advertisement

प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' एक रॉयल प्रेम कहानी थी, जिसमें राज घराने के जीवन की झलक दिखाई गई. फिल्म को 90 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था.  इसमें सबसे ज्यादा खर्च राजस्थान के विशाल किलों और अलग-अलग लोकेशन्स पर शूटिंग पर किया गया, जो लगभग 13 से 15 करोड़ रुपए था. फिल्म के सेट, कॉस्ट्यूम और संगीत ने इसे पारंपरिक बॉलीवुड स्टाइल में भव्य और मनोरंजक बनाया.

'धुरंधर 2'
 पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म का अगला पार्ट, यानी 'धुरंधर 2' को बनाने के लिए मेकर्स भारी-भरकम बजट रख रहे हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त जैसे सितारे हैं. फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और यह इस साल मार्च में रिलीज होगी.
 

Featured Video Of The Day
IRS Officer's Daughter Postmortem Report Shock: Strangulation Confirm, Assault के सबूत सामने | Delhi