सलमान खान को डांस सिखाने से लेकर अकैडमी के संस्थापक तक, ऐसी है कोरियोग्राफर आशीष माथुर की कहानी

आज के समय में आशीष माथुर इंडस्ट्री के एक जाने-माने नाम हैं. उन्होंने सलमान खान, सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, अरबाज खान जैसे कई नामी कलाकारों को कोरियोग्राफ किया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
बड़े-बड़े सितारों को डांस सिखा चुके हैं आशीष माथुर
नई दिल्ली:

इंटरटेनमेंट जगत एक ऐसी जगह है, जहां एक ही कला के कई महारथ मौजूद होते हैं. हालांकि इसमें कौन कितनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है यह केवल उस इंसान पर ही निर्भर करता है. यह दुनिया जितनी रंगीन है, उतनी ही बेरंग भी. कई बार निराशा तो कई बार असफलता हाथ लगती है. जो इंसान इसे अपनी कमजोरी के बजाय हथियार बना ले उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. आशीष माथुर भी उन्ही नामों में से एक हैं, जो कई सालों से इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के दौड़ में लगे थे और उनकी मेहनत रंग लाई.

हाल ही में प्रिया बेनीवाल, हर्ष बेनीवाल और मिलिंद गाबा के कोरियोग्राफ कर उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी. मिलिंद गाबा जो गायक, गीतकार और निर्माता के रूप में संगीत की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं, और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने फैशन / सौंदर्य इनफ्लुएंस के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं. दोनों अपनी शादी के हर उत्सव में किसी कहानी के अहम पात्र जैसे दिख रहे थें, उनकी नृत्य कौशल दिखाने पर और भी अधिक प्रशंसा की गई. उन्होंने आशीष माथुर को धन्यवाद किया क्योंकि उनकी कोरियोग्राफी ने ही उनके हर एक परफॉर्मेंस में चार चांद लगा दी. 

इतना ही नहीं, आशीष माथुर ने प्रिया बेनीवाल के भाई हर्ष बेनीवाल, जो कि एक लोकप्रिय YouTuber, कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्रामर के लिए भी कोरियोग्राफ किया. उनकी कोरियोग्राफी को कई लोगों द्वारा सराहा गया. बता दें कि आशीष ने कई बड़ी हस्तियों को कोरियोग्राफ किया है और साथ ही ऐसे कई भारतीय व अंतराष्ट्रीय मंच पर पहुंचे और अपना कमाल दिखाया है, जिनकी कई लोग सिर्फ कल्पना कर सकते हैं\.

बता दें कि आशीष केवल आज इंटरनेट सेंसेशन ही नहीं बल्कि कई कंपनी के संस्थापक भी हैं. 2004 में अपनी आसमा डांस अकादमी की स्थापना कर उन्होंने इस क्षेत्र के एक मील के पत्थर को पार किया और तब से वह इस दौड़ में लग गए, आज के समय में आशीष माथुर इंडस्ट्री के एक जाने-माने नाम हैं. उन्होंने सलमान खान, सोहेल खान, सोनाक्षी सिन्हा, नेहा धूपिया, अरबाज खान जैसे कई नामी कलाकारों को कोरियोग्राफ किया है.


 

Featured Video Of The Day
Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav के खिलाफ Tej Pratap ने उतारा उम्मीवार | Raghopur