इस एक्ट्रेस को नहीं पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर 2, बोलीं- सिनेमा हॉल में पैसा और समय बर्बाद

'धुरंधर 2: द रिवेंज' का चर्चा हर ओर देखने को मिल रही है. फिल्म कमाई में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. धुरंधर 2 की कई समीक्षकों ने काफी तारीफ की है. हालांकि फिल्म को लेकर कुछ लोगों ने आलोचना की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस एक्ट्रेस को नहीं पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर 2

'धुरंधर 2: द रिवेंज' का चर्चा हर ओर देखने को मिल रही है. फिल्म कमाई में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. धुरंधर 2 की कई समीक्षकों ने काफी तारीफ की है. हालांकि फिल्म को लेकर कुछ लोगों ने आलोचना की है. धुरंधर 2 की आलोचना करने वालों में अब एक अभिनेत्री का भी नाम शामिल हो गया है. पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेत्री राम्या ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर खुलकर नाराजगी जताई है. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. राम्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दर्शकों से कहा कि सिनेमा हॉल में पैसा और समय बर्बाद न करें. वे घर बैठे ओटीटी पर फिल्म देखने का इंतजार करें.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, आखिर क्यों बदले गए फिल्म के अहम सीन

धुरंधर 2 में हर चीज बनी हथियार

राम्या ने धुरंधर 2 के निर्देशन, डायलॉग, एडिटिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और अभिनय को औसत से भी कम बताया. उन्होंने लिखा कि लगता है मेकर्स ने समय की पाबंदी को नजरअंदाज कर दिया या फिर जल्दबाजी में फिल्म भेज दी. उनका कहना था, "हां परफेक्ट है, भेज दो." विशेष रूप से उन्होंने धुरंधर 2 में दिखाई गई अतिरिक्त हिंसा पर सवाल उठाया. राम्या ने इसे "आम चीजों को हथियार बनाने का विजुअल गाइड" बताया. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सिरिंज, स्पैनर, चाकू, गेंद, मशीन, चेन, बंदूक, बम – हर चीज को हथियार बना दिया गया है. निर्देशक आदित्य धर हर सीन को पहले से ज्यादा हिंसक या मजेदार बनाने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन यह कोशिश अंत में हास्यास्पद लगने लगी.

रणवीर सिंह की आलोचना

राम्या ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "दोनों टांगें काटने और शरीर को मिट्टी के तेल में डुबोने के बाद भी किरदार लंबे-लंबे डायलॉग दे रहा है. मेडिकल साइंस को सलाम! ऑस्कर नहीं, नोबेल प्राइज मिलना चाहिए." रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस पर भी राम्या ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं रणवीर फिल्म को संभाल रहे हैं, लेकिन असल में सिर्फ उनके बाल ही नजर आ रहे थे. पहले पार्ट में बालों में भी किरदार था, इस बार वे बस रास्ते में अड़चन बन रहे हैं. राम्या ने साफ कहा, "रणवीर, आप इससे बेहतर कर सकते हैं."

Advertisement

राष्ट्रवाद का प्रचार

फिल्म में राष्ट्रवाद और प्रचार को भी राम्या ने पुराना और बेकार बताया. उन्होंने लिखा कि अगर पहली फिल्म ने आपको उत्साहित किया तो यह दूसरी पार्ट आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर क्यों? हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है. पहले दिन ही भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई. कुल घरेलू कमाई 145 करोड़ रुपये पार कर गई है. यह हाल के सालों की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election 2026: बंगाल में छप्पर फाड़ Voting, टूट गए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड