आमिर खान के लिए भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार है 83 साल का ये एक्टर, सलमान-शाहरुख के मामले में खेल गए पॉलिटिक्स

आमिर खान से जब लोकप्रियता के पैमाने पर सबसे ऊपर किस एक्टर का नाम पूछा गया, तो उन्होंने 83 साल के सुपरस्टार का नाम लिया. लेकिन सलमान खान और शाहरुख खान के मामले में ऐसा जवाब दे गए, साफ तौर पर पॉलिटिक्स खेल दी!

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान जवाब में खेल गए राजनीति
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में स्टार पावर को लेकर बहस नई नहीं है, लेकिन जब इंडस्ट्री का ही कोई बड़ा नाम इस सवाल पर खुलकर राय देता है, तो चर्चा अपने आप तेज हो जाती है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ बातचीत में आमिर खान से यही सवाल पूछा गया कि पॉपुलैरिटी के पैमाने पर अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, सलमान खान और शाहरुख खान को किस क्रम में रखा जाए. आमिर ने इस सवाल का जवाब काफी सोच-समझकर दिया और उनका रिएक्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन सबसे ऊपर

आमिर खान ने बिना घुमाए सीधे अमिताभ बच्चन को नंबर 1 पर रखा. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में अगर सबसे बड़े स्टार की बात होगी, तो अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले आएगा. उनकी फिल्में, उनका असर और उनका लंबा करियर उन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है. आमिर के मुताबिक ये एक ऐसा नाम है, जो हर पीढ़ी में अपनी जगह बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: 82 साल की एक्ट्रेस जिसकी है भूतों से यारी, कहलाती है डरावनी फिल्मों की दादी अम्मा

रजनीकांत को बताया ह्यूज स्टार

रजनीकांत के बारे में बात करते हुए आमिर ने पूरा सम्मान दिखाया. उन्होंने माना कि रजनी सर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उनका स्टारडम किसी से कम नहीं है. फिर भी उन्होंने उन्हें दूसरे नंबर पर रखा. आमिर ने ये भी कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्में ज्यादा देखी हैं, इसलिए उनकी पर्सनल पसंद का असर उनके जवाब में दिखता है.

Advertisement

Aamir Khan on who is "India's biggest SUPERSTAR"
by u/Major-Bell2408 in BollyBlindsNGossip

सलमान और शाहरुख के बीच टाई 

सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब बात सलमान खान और शाहरुख खान की हुई. आमिर ने दोनों को तीसरे नंबर पर एक साथ रख दिया. आम तौर पर इन दोनों के बीच तुलना होती रहती है, लेकिन आमिर ने यहां बराबरी कर दी. कुछ लोगों को ये जवाब बैलेंस लगा, तो कुछ इसे सुरक्षित खेलने वाला मान रहे हैं.

आखिर में यही समझ आता है कि स्टारडम का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं होता. हर किसी के लिए सबसे बड़ा स्टार अलग हो सकता है. ये सिर्फ हिट फिल्मों या कमाई पर नहीं, बल्कि लोगों की यादों और पसंद पर भी टिका होता है. शायद यही वजह है कि ये बहस कभी खत्म नहीं होती और हमेशा दिलचस्प बनी रहती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation | सर्वाइवल से आत्मनिर्भरता तक: बदलती जनजातीय ज़िंदगियां | NDTV India
Topics mentioned in this article