बेशक इस बात को सुनकर आपके चेहरे पर हंसी दौड़ गई होगी. अब रिलीज से पहले तो ऐसा कहा ही जा सकता है क्योंकि धुरंधर की रिलीज से पहले भी कोई नहीं जानता था कि फिल्म इतिहास रच देगी. लेकिन ऐल्फा को शुरूआत में बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि फिल्म की एडवांस पहले दिन बहुत ही सुस्त रही है. वैसे भी वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स में लड़कियों की एंट्री हो रही है और इसे एक अलग ही तरह की एक्शन फिल्म बनाने की कवायद हो रही है. आइए नजर डालते हैं कहां तक पहुंची ऐल्फा और धुरंधर से टक्कर लेने के लिए इसमें कितना दम.
1. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही हैं कि ऐल्फा धुरंधर की तरह कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस पर जमकर चलेगी. फिलहाल धुरंधर से इसकी तुलना करने से बच ही जाते हैं. पहले इसकी एडवांस बुकिंग पर एक नजर डाल लेते हैं. ऐल्फा की अभी तक 11,800 टिकट ही बिकी है. यानी फिल्म अभी तक सिर्फ लगभग 44 लाख रुपये ही कमा सकी है. अब इसी से बात समझ आ रहा है कि फिल्म को लेकर खास बज नहीं है. फिर अगले हफ्ते धमाल 4 जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है.
2. धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह ये भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म बन चुकी है. अब इसके सामने टिकने के लिए किसी भी फिल्म में जोरदार कंटेंट की दरकार होगी. अब यह मायने नहीं रखता कि फिल्म स्पाई या डिटेक्टिव की है या देशभक्ति या एक्शन की. पहली शर्त कॉन्टेंट और एक्टिंग है.
3. अब एक्टिंग के मोर्चे पर जो रणवीर सिंह करने का माद्दा रखते हैं, वो बॉलीवुड में हर किसी के बूते की बात नहीं. अब अगर हम ऐल्फा के ट्रेलर की बात करें तो इसमें कुछ भी बहुत ज्यादा इम्प्रेसिव नहीं था. एक्शन के मामले में भी आलिया भट्ट के रोल में कई खामियां निकलीं. यही नहीं, फिल्म में कई सीन्स में वीएफएक्स की बड़ी गलतियां भी नजर आईं.
4. अब बात करें बॉबी देओल की तो वह फिल्म के सीन्स में काफी थके हुए नजर आ रहे हैं. फिर जिस तरह का वो किरदार कर रहे हैं वो तो सिनेमा देखकर ही पता चलेगा लेकिन इतना तय है कि फिल्म वीएफएक्स और ग्रीन स्क्रीन के सहारे बहुत ज्यादा है. ऐसे में फीकापन काफी ज्यादा नजर आ रहा है.
5. अब ऋतिक रोशन के कैमियो का भी इशारा मिल रहा है. वैसे ऋतिक रोशन अपनी वॉर 2 को नहीं बचा पाए थे. ऐसे में उनके कैमियो से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती.
ऐसे में ऐल्फा की तुलना अभी धुरंधर से करना किसी मजाक से कम नहीं होगा. पहले फिल्म रिलीज होने देते हैं और जानते हैं कि फिल्म क्या गुल खिलाती है.