सैफ अली खान और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के सेट पर लगी आग

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रभास (Prabhas) की भव्य फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' के सेट पर आ लग गई है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
'आदिपुरुष (Adipurush)' के सेट पर लगी आग
नई दिल्ली:

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रभास (Prabhas) की भव्य फिल्म 'आदिपुरुष (Adipurush)' के सेट पर आ लग गई है. डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म की शूटिंग आज ही मुंबई में शुरू हुई थी. 'आदिपुरुष' के सेट पर लगी आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि सूत्रों ने बताया है कि इस आग में कोई घायल नहीं हुआ है. आज ही फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया गया था. हालांकि आग की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं आई है.  

'आदिपुरुष (Adipurush)' की शूटिंग आज ही शुरू हुई थी, और इसका फिल्म के सितारों ने बहुत ही जोर-शोर के साथ ऐलान भी किया था. प्रभास (Prabhas) फिल्म में 'आदिपुरुष' का किरदार निभा रहे हैं जबकि रावण के रोल में सैफ अली खान नजर आएंगे. फिल्म को हिंदी और तेलुगू में शूट किया जाएगा और इसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. 'आदिपुरुष (Adipurush)' 2022 में रिलीज होगी. 

Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा
Topics mentioned in this article