दुबई एयरपोर्ट अचानक बंद, दुनिया की उड़ान व्यवस्था हिली, फिल्ममेकर संजय गुप्ता बोले- ‘ऐसा कभी सोचा नहीं था’

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अचानक अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का ट्वीट हुआ वायरल

Dubai Airport Shut Down: दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अचानक अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है. 28 फरवरी को दुबई एयरपोर्ट्स के आधिकारिक बयान के अनुसार 280 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 250 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के चलते हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया, जिसके बाद यह बड़ा फैसला लिया गया.

इस घटनाक्रम ने वैश्विक एविएशन नेटवर्क को हिला कर रख दिया है और इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ऐसा कभी सोचा नहीं था'. उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है और लोग इस घटना को वैश्विक संकट के रूप में देख रहे हैं.

एयरलाइंस पर पड़ा भारी असर

इस संकट का सबसे बड़ा असर इंटरनेशनल एयरलाइंस पर पड़ा है. एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपनी उड़ानें रोक दी हैं. क़तर एयरवेज ने भी दोहा से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं. एयर इंडिया ने पूरे मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सेवाएं अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी हैं. इसके अलावा यूरोप और एशिया की कई बड़ी एयरलाइंस ने भी उड़ानों में बदलाव या रद्द करने का फैसला लिया है.

ग्लोबल एविएशन नेटवर्क पर असर

दुबई केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि एशिया, यूरोप और अफ्रीका को जोड़ने वाला सबसे बड़ा हब है. मुंबई से लंदन, सिंगापुर से फ्रैंकफर्ट और नैरोबी से न्यूयॉर्क तक जाने वाली हजारों उड़ानें दुबई के जरिए गुजरती हैं. ऐसे में एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की खपत और लागत दोनों बढ़ रही हैं. इंडिगो ने भी अल्माटी, बाकू, ताशकंद और त्बिलिसी के लिए अपनी उड़ानें 28 मार्च तक सस्पेंड कर दी हैं.

Advertisement

इकोनॉमी और सुरक्षा पर बड़ा सवाल

दुबई की अर्थव्यवस्था काफी हद तक एयर कनेक्टिविटी, टूरिज्म और व्यापार पर निर्भर करती है. ऐसे में एयरपोर्ट बंद होने से बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि मिसाइल हमले के मलबे से अबू धाबी में एक नागरिक की मौत हुई है. इस घटना ने सुरक्षा और स्थिरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह ने 34 साल तक शादी चलाने के लिए क्या कुछ नहीं किया! अब परमीत से ले रहीं स्लीप डिवोर्स

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: China के एकाधिकार को सीधी चुनौती! Piyush Goyal का बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Sanjay Gupta
Dubai Airport
Dubai Airport Closed
Dubai International Airport Shutdown
Al Maktoum Airport