व्हीलचेयर से कैमरे तक…‘माइंड गेम’ में फिल्ममेकर ओमगुरु का दमदार डेब्यू, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई सिलेक्ट

फिल्ममेकर और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा ओमगुरु ने अब अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है. वह ‘गामधनी’ और ‘वरदान के श्राप’ जैसी फिल्मों के लेखन और निर्देशन के लिए जाने जाते रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'माइंड गेम' ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बनाई जगह

फिल्म इंडस्ट्री में एक नई कहानी तेजी से चर्चा में आ रही है. फिल्ममेकर और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा ओमगुरु ने अब अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है. उन्होंने हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘माइंड गेम' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है और इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी भेजा जा रहा है. ‘माइंड गेम' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल और मोटिवेशनल कहानी है. इसमें मानसिक तनाव, डिप्रेशन और जिंदगी की चुनौतियों को दिखाया गया है. फिल्म यह संदेश देती है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, इंसान अपने हौसले से सब कुछ जीत सकता है.

खास बात यह है कि ओमगुरु करीब 80 फीसदी शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसके कई अहम हिस्सों में अपनी भागीदारी निभाई है. इससे पहले भी वह ‘गामधनी' और ‘वरदान के श्राप' जैसी फिल्मों के लेखन और निर्देशन के लिए जाने जाते रहे हैं. अपने डेब्यू को लेकर ओमगुरु ने कहा कि उनके लिए एक्टिंग कोई निजी सपना नहीं था, बल्कि लोगों तक एक मजबूत संदेश पहुंचाना उनका मकसद है. वह चाहते हैं कि जो लोग शारीरिक या मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, वे खुद को अकेला न समझें और जिंदगी में आगे बढ़ने की हिम्मत रखें.

फिल्म में प्रियंका सिंह, ध्रुविन कुमार, स्मित जोजा, हार्दिक कुमार, आत्मन शाह, ज़ील भावसार, देवांश कश्यप और शिवाय जैसे कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने कहानी को और भी प्रभावशाली बनाया है. ओमगुरु का थिएटर बैकग्राउंड भी काफी मजबूत रहा है. उन्होंने 90 के दशक में थिएटर की ट्रेनिंग ली और कई नाटक लिखे व डायरेक्ट किए. यही अनुभव अब उनके सिनेमा में साफ दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक से लेकर धुरंधर 2 तक, बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने आ रही हैं ये फिल्में, मार्च में नहीं मिलेगा खाली वक्त

Advertisement

अब ओमगुरु जल्द ही एक और सस्पेंस शॉर्ट फिल्म ‘पाकिट' पर काम शुरू करने जा रहे हैं, जो 2026 में प्रोडक्शन में जाएगी. इसके साथ ही वह अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल भी आयोजित करते हैं, जिसमें दुनियाभर से हजारों फिल्में आती हैं. अब देखना होगा कि ओमगुरु का यह नया सफर उन्हें बॉलीवुड में कितनी बड़ी पहचान दिलाता है.

Featured Video Of The Day
Qatar LNG Crisis: कैसे Iran War ने India की Gas Supply और Economy पर बड़ा खतरा खड़ा किया