रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 विवाद के बाद क्या करेंगे फरहान अख्तर?  

ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, चीजें कंट्रोल से बाहर हो गई हैं अभी और मुझे यकीन है कि वह कुछ समय के लिए अलग रास्ते पर जाएंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
डॉन 3 विवाद के बाद आगे क्या करेंगे फरहान अख्तर
नई दिल्ली:

डॉन 3 विवाद पर एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच कॉन्ट्रोवर्सी बनी हुई है. यह तब शुरू हुआ जब मचअवेटेड फिल्म डॉन 3 पर दोनों के असहमति हुई. इसके बाद इंडस्ट्री के कई संगठन भी शामिल हो गए हैं और कॉन्ट्रैक्ट, जवाबदेही और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक के भविष्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. रणवीर सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर इंडिया सिने इम्प्लॉयज (FWICE) के धुरंधर एक्टर के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव वापस ले लिया. जबकि अब यह सोचा जा रहा है कि इस मामले में फरहान अख्तर आगे क्या करने वाले हैं. 

फरहान अख्तर आगे क्या करेंगे?

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने NDTV से कहा, अगर आप मेरी राय पूछे तो मैं चाहता हूं कि रणवीर और फरहान साथ में टेबल पर बैठें और मामले को सुलझाएं. लेकिन मामला कंट्रोल से बाहर हो गया है और वह इस समय अलग अलग रास्ते जाना चाहते हैं. आगे तरण आदर्श ने कहा कि फरहान अख्तर ही कोई पक्का जवाब दे सकते हैं. उन्होंने कहा, मुझे महसूस होता है कि फरहान डॉन 3 के लिए किसी और के बारे में सोच रहे हैं या वह कुछ नया शुरु करेंगे और या फिर वह एक्टिंग पर ध्यान देंगी. बता दें कि फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर ने पब्लिकली अभी अपने अगले कदम के बारे में जानकारी नहीं दी है. 

ये भी पढे़ं- पेद्दी रिलीज के पहले दिन ही विवाद! जाह्नवी कपूर को किया गया ऑब्जेक्टिफाई, इस एक्ट्रेस ने भरी हामी

इस मामले की जांच करेगी IMPAA 

डॉन 3 विवाद में FWICE की एंट्री के बाद अब इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (IMPAA)  इस मामले की जांच करेगी. IMPAA के प्रेजिडेंट अभय सिन्हा ने एनडीटीवी से कहा कि प्रोड्यूसर्स की संस्था फिल्म के प्री-प्रोडक्शन खर्च से जुड़े दावों की जांच करेगी और पार्टियों के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट को रिव्यू करेगी.  उन्होंने कहा, यह मामला अब IMPAA हैंडल करेगी. प्रोड्यूसर्स की संस्था पूरी जांच करेगी कि प्री प्रोडक्शन पर कितने रुपए खर्च हुए और रणवीर सिंह के कॉन्ट्रेक्ट में क्या लिखा है. इन सब की जांच के बाद फैसला लिया जाएगा. 

Advertisement

उनके मुताबिक, फरहान अख्तर की टीम ने असोसिएशन को अप्रोच किया है. IMPAA किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कागजात की जांच करेगी, बताए गए खर्च का आकलन करेगी और एक कमिटी बनाएगी. उन्होंने कहा, "अगर प्रोड्यूसर्स ने ईमानदारी से 45 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और एग्रीमेंट साइन हुआ था तो हम दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे. अगर वे इस मामले को कोर्ट ले जाना चाहते हैं तो ले जा सकते हैं. हम सिर्फ प्रोड्यूसर्स का पक्ष नहीं लेते, हम उसी का साथ देंगे, जो सही होगा."

क्या दो हिस्सों में बटां बॉलीवुड?

डॉन 3 विवाद बढ़ने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई राय सामने आ रही है. हालांकि तरण आदर्श ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बंटवारा हुआ है. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ मामलों में लोगों की राय अलग-अलग रही है. कुछ लोग सहमत थे तो कुछ असहमत. यह ठीक है. हम एक लोकतंत्र में रहते हैं जहां हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. लोग किसी न किसी पक्ष का सपोर्ट तो करेंगे ही. लेकिन मुझे लगता है कि यह सिर्फ उस खास घटना तक ही सीमित है. इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है. एक बार जब मामला सुलझ जाएगा, तो मुझे लगता है कि सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा."

Advertisement

पूनम ढिल्लों ने बराबर अप्रोच करने की कही बात

CINTAA प्रेजिडेंट और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने इस मामले को बहुत नाजुक बताते हुए उन्होंने इस विवाद को सिर्फ 'सही या गलत' के नजरिए से न देखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हर विवाद के हालात अलग-अलग होते हैं और उन्हें एक ही तरह के समाधान से हल नहीं किया जा सकता. पूनम ढिल्लों ने कहा, "दोनों पक्षों के मुद्दे वाकई अहम और वाजिब हैं. वे दोनों ही किसी न किसी तरह सही हैं और किसी न किसी तरह गलत भी." आगे उन्होंने कहा इस बात पर भी निराशा जताई कि यह मामला सबके सामने आ गया और कहा कि ऐसे विवादों को सुलझाने के लिए मीडिया में बहस करने के बजाय समझदारी और बातचीत की जरूरत होती है. खासकर उन्होंने यह बताया कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों CINTAA के सदस्य हैं और उन्हें उम्मीद है कि कानूनी तरीके से यह मामला सुलझेगा. 

डॉन 3 विवाद की बात करें डॉन 3 का क्या होगा यह अभी पता नहीं है. लेकिन IMPAA इस मामले की जांच करेगी. जबकि फिल्म कास्टिंग और प्रोडक्शन प्लान्स को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. जबकि फैंस और लोगों की नजरें फरहान अख्तर के अगले कदम पर है कि रणवीर सिंह से उनके रास्ते अलग होंगे या कोई हल निकलेगा. 

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान और करीना कपूर के को-स्टार का दावा- कपल के दखल देने से फ्लॉप हुई 60 करोड़ी फिल्म, कहा- 'इसने फिल्म बर्बाद कर दी'

Topics mentioned in this article