फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के जरिए दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं. हाल ही में उनके व्लॉग में उन्होंने तनीषा मुखर्जी के घर का टूर किया. तनीषा, जो वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं, अपने घर की अनोखी पुरानी कोलकाता वाली यादों और टर्किश स्टाइल को मिलाकर बनाए गए माहौल के लिए जानी जाती हैं. फराह घर देखकर काफी इम्प्रेस हुईं. उन्होंने कहा कि मुंबई में ऐसा घर मिलना मुश्किल है, यह देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोलकाता पहुंच गई हों. घर में भारी लकड़ी के फर्नीचर, पुरानी लैंप, ग्लास की सजावट और बेज-ब्राउन टोन वाले इंटीरियर ने पूरा माहौल खूबसूरत बना रखा है. लाल रंग के दो सोफे कमरे में खास सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं.
घर का लोहे और लकड़ी वाला खूबसूरत सीढ़ीदार रास्ता देख फराह मजाक में बोलीं कि सुबह गाउन पहनकर एंट्री करनी चाहिए. पुरानी स्टाइल वाली गोल ग्लास डाइनिंग टेबल देखकर उन्होंने पूछा कि क्या यहां परिवार के साथ डिनर होते हैं, जिस पर तनीषा ने मुस्कुराते हुए हां कहा.
बातचीत के दौरान फराह ने बताया कि मुखर्जी परिवार के कई सदस्य पास ही रहते हैं, जिसमें फिल्ममेकर आयान मुखर्जी भी शामिल हैं. तनीषा ने कहा कि जॉय मुकर्जी के बेटे भी इसी गली में रहते हैं. फराह ने उनके दादा शशाधर मुखर्जी की फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को याद किया.
तनीषा ने बताया कि मौजूदा घर का ज्यादातर फर्नीचर पुराने घर से लाया गया है. उन्होंने कहा, “यह सब मेरी मां का फर्नीचर है” वे करीब 14 साल पहले यहां शिफ्ट हुई थीं. किचन की बात करते हुए तनीषा ने बताया कि वे अब इंडक्शन पर खाना बनाती हैं ताकि एलपीजी की बचत हो सके. उन्होंने बिग बॉस में सीखे पराठे बनाने का भी जिक्र किया.
घर के बड़े टेरेस को देख फराह हैरान रह गईं. यहां सुबह तनीषा की मां टहलने आती हैं और दोनों चाय-कॉफी पीती हैं. टेरेस पर रखी बड़ी कुर्सी उनके पिता की बताई गई. तनीषा ने हंसते हुए कहा कि मुखर्जी भाई बड़े कद-काठी के होते हैं, इसलिए वे उसी कुर्सी पर आराम से बैठ पाते हैं.
यह भी पढ़ें: थलापति विजय का बेटा डेब्यू के लिए तैयार, स्टारकास्ट से लेकर रिलीज तक पढ़ें हर डिटेल
जब फराह ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि इस घर की सजावट में काजोल का क्या योगदान है, तो तनीषा ने तुरंत जवाब दिया, “उन्होंने पैसे दिए!” फराह हंस पड़ीं. तनीषा ने आगे जोड़ते हुए कहा, “वो चेक बुक साइन करती हैं.” तनीषा ने बताया कि वे दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करना पसंद करती हैं. हर होली पर यहां छोटी-सी पार्टी होती है. व्लॉग के आखिर में फराह ने उन्हें कुछ गिफ्ट्स दिए, जिन्हें तनीषा ने खुशी-खुशी एक्सेप्ट करते हुए कहा कि वे नया घर बना रही हैं और इन गिफ्ट्स का इस्तेमाल वहां करेंगी.
यह भी पढ़ें: KD The Devil OTT Release: ध्रुव सरजा और संजय दत्त फिल्म OTT पर आने को तैयार, पढ़ें कब और कहां देख सकेंगे इसे