हर फिल्म की जान, पर नहीं बना हीरो, सुपरस्टार पिता भी नहीं दिला पाए हिट डेब्यू, कभी जयललिता को करना चाहता था डेट

फोटो में दिख रहा ये बच्चा पिछले 28 सालों से फिल्मों में एक्टिव है. लेकिन आज तक एक भी सोलो हिट नहीं दे पाया, फिर भी यह फिल्मों की जान कहलाता है. कभी यह तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता को डेट करना चाहते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुपरस्टार का बेटा लेकिन हुआ फ्लॉप
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसे भी स्टार हैं, जिनकी एक्टिंग ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है, लेकिन इन स्टार्स को वो नाम नहीं मिला, जो उन्हे मिलना चाहिए था. बात करेंगे उस एक्टर की जो किसी फिल्म में होता है, तो दर्शकों का ध्यान इस पर ही टिका रहता है. इसके खाते में कई हिट फिल्में हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह एक्टर एक भी सोलो हिट नहीं दे सका. आज 50 साल का हुआ यह एक्टर अभी भी कुंवारा है, लेकिन एक समय था जब इस एक्टर का नाम 6 एक्ट्रेस से जुड़ा था, लेकिन किसी के भी साथ शादी ना हो सकी. इस एक्टर की ख्वाहिश थी कि वह इस महिला सीएम को भी डेट करे. आइए जानते हैं फोटो में दिख रहा आखिर कौन है यह स्टार.

किन हसीनाओं संग जुड़ा नाम?

इस एक्टर के पिता अपने जमाने में सुपरस्टार रह चुके हैं और अमिताभ बच्चन भी इसके पिता के आगे कुछ नहीं थे. बात कर रहे हैं दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना की, जो आज 28 मार्च को 50 साल के हो चुके हैं. अक्षय खन्ना ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन खुद के लिए एक भी हिट फिल्म दर्ज नहीं करा सके. अक्षय ने फेल होने के डर से पढ़ाई छोड़ दी थी और फिर विनोद खन्ना ने बेटे को बॉलीवुड में भेज दिया. बॉलीवुड में जाने से पहले अक्षय ने एक्टिंग सीखी. फिर साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म फ्लॉप साबित हुई.

किस CM से थी शादी करने की इच्छा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम श्रिया सरन, ऐश्वर्या राय, रिया सेन, तारा शर्मा, उर्वशी शर्मा, करिश्मा कपूर और ब्रिटिश मॉडल सेरा संग जुड़ चुका है. अक्षय ने ऐश के साथ फिल्म ताल और आ अब लौट चले में काम किया था. करण जौहर ने जब अक्षय से फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी एक्ट्रेस का नाम पूछा था तो एक्टर ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया था. फिल्म लव यू हमेशा के दौरान अक्षय का नाम रिया सेन से जुड़ा था. अक्षय ने सिमी ग्रेवाल के शो में कहा था कि वह तमिलनाडु की पूर्व सीएम और दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता को डेट करना चाहते थे.अक्षय खन्ना ने बताया था कि जयललिता में कई खूबियां थी, जो एक्टर को भाती थी. अक्षय ने यह भी कहा था कि वह लव मैरिज ही करेंगे और सिर्फ शादी करने के लिए ही शादी नहीं करेंगे बल्कि एक अच्छी लाइफ पार्टनर के साथ जिंदगी बिताना पसंद करेंगे

Featured Video Of The Day
धमेंद्र प्रधान के बाद अब सम्राट चौधरी... क्‍या बिहार में होगा CJP का अगला आंदोलन?
Topics mentioned in this article
Akshaye Khanna
Akshaye Khanna Childhood Photo
Akshaye Khanna Movies
Akshaye Khanna Actor