ईशा देओल ने शेयर की सेल्फी तो अभय देओल का आया ये कमेंट, भाई-बहन की नोंकझोंक ने जीता फैन्स का दिल

हाल में जब ईशा देओल ने अपने कजिन अभय देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की तो फैंस ऑनलाइन जाकर जमकर प्यार लुटाने लगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईशा देओल ने शेयर की अभय देओल के साथ सेल्फी
नई दिल्ली:

देओल परिवार को फैंस बेहद प्यार करते हैं. सनी देओल और बॉबी देओल हो या फिर उनकी बहनें ईशा और अहाना या चचेरे भाई अभय देओल इन्हें साथ देखना फैंस हमेशा पसंद करते हैं. हाल में जब ईशा देओल ने अपने कजिन अभय देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की तो फैंस ऑनलाइन जाकर जमकर प्यार लुटाने लगे. शनिवार को ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपने चचेरे भाई अभय देओल के साथ एक अनोखी थीम के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिस पर अभय ने तुरंत रिएक्ट भी किया.

पिंक पैंथर थीम के साथ शेयर की सेल्फी

इंस्टाग्राम पर ईशा देओल ने अपने कजिन अभय देओल के साथ एक सेल्फी शेयर. फोटो में भाई-बहन की जोड़ी को सेल्फी के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है. ईशा ने पिंक पैंथर ऑडियो थीम के साथ पोस्ट डाला और लिखा, "मिस्टर डी इन द हाउस (बैकग्राउंड म्यूजिक थीम सब कुछ कहती है)." अभय देओल ने थीम और तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए कमेंट सेक्शन में जवाब दिया, "अगली पोस्ट के लिए, तुम्हें ब्लैक पैंथर थीम का इस्तेमाल करना चाहिए."

इस फिल्म में नजर आएंगे अभय

ईशा देओल के पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस साल फरवरी में वह अपने 11 साल की शादी के बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो गईं. वहीं अभय देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द फिल्म बन टिक्की में नजर आएंगे. फिल्म में शबाना आजमी और जीनत अमान उनके साथ नजर आएंगी. गौरतलब है कि फिल्म बन टिक्की से जीनत अमान की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है.  

Advertisement

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai: सेंट्रल दुबई में ईरान का हमला, Ground Report से समझें ताजा हालात | Iran War News
Topics mentioned in this article