धर्मेंद्र के नाम से ईशा देओल ने शुरू किया इंटीरियर डिजाइनिंग ब्रांड, पापा के लिए कही दिल की बात

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने अभिनय के अलावा अब इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र के नाम से ईशा देओल ने शुरू किया इंटीरियर डिजाइनिंग ब्रांड

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने अभिनय के अलावा अब इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है. ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के नाम और उनसे जुड़ी यादों को अपनी कंपनी के नाम और उसके लोगो में भी शामिल किया है. इस ब्रांड का नाम ‘ईशा धर्मेंद्र देओल डिज़ाइन' रखा गया है और इसका लोगो एक लालटेन है, जिसके पीछे एक बेहद खास और यादगार किस्सा जुड़ा हुआ है. अपने ब्रांड के नाम, लोगो और उसकी कहानी को ईशा देओल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साझा किया. 

ईशा ने कहा, “नीतू कोहली जी की देखरेख में मैंने यह सब सीखा. जब में फ़िल्मों में आने वाली थी इंटीरियर डिजाइनिंग का भी चल रहा था पर दिमाग़ में ये भी था अगर मुझे अगर पेशेवर रूप से अभिनेत्री बनने का मौका मिला, तो मैं उसे जरूर अपनाऊंगी जो मैंने अपना किया वरना मैं एक इंटीरियर डिज़ाइनर होती. लेकिन मज़ाक से हटकर, एक गंभीर बात यह है कि हमने तय किया है कि अब इसे खुले तौर पर सामने लाया जाए. क्योंकि मेरा जुड़ाव इतने बड़े ब्रांड, हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से रहा है, तो यह बात सामने आना ही था. इसके अलावा, मेरे दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भी मेरी इंटीरियर डिज़ाइनिंग का अनुभव लिया है. और वे लगातार मुझसे कहते रहे ‘इसे पेशेवर रूप से करो… इसे पेशेवर रूप से अपनाओ…' और मुझे लगता है कि वह दिन अब आ गया है.

जहां तक पापा (धर्मेंद्र) का सवाल है, आप सब उन्हें हमेशा एक अभिनेता के रूप में जानते हैं, लेकिन वह इंटीरियर डिज़ाइनिंग और वास्तुकला को लेकर भी उतने ही जुनूनी थे और इसमें बहुत अच्छे थे. उन्होंने अपने फार्महाउस में बहुत कुछ प्रयोग किया और बहुत कुछ रचा. और उनके विकास कार्यों को लेकर जितनी भी चर्चाएं होती थीं, वे सब मेरे साथ होती थीं. तो हमने इस विषय पर कई घंटे साथ बिताए हैं, और इस पर लंबी बातचीत की है. और उन्होंने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया कि मैं इसे गंभीरता से करूं. और मुझे लगता है कि आज जो कुछ भी हो रहा है, वह उन्हीं के आशीर्वाद की वजह से हो रहा है.”

इसके बाद ईशा ने अपने ब्रांड के लोगो में शामिल लालटेन की कहानी बताते हुए कहा, “जहां तक पापा (धर्मेंद्र) का सवाल है, तो फार्म पर मॉनसून के दौरान जो पेड़ गिर गए थे, पापा ने उसी लकड़ी को इस्तेमाल किया. उनके पास अपने कारीगर थे, और उन्होंने उस लकड़ी को टेक्सचराइज़ करवाया. फिर उन्होंने सिर्फ लालटेन ही नहीं बनाई, बल्कि फर्नीचर के कई पीसेज़ की पूरी रेंज तैयार की. तो यह एक लालटेन है, जो उन्होंने मुझे गिफ्ट की थी, और मैंने इसी लालटेन को अपनी कंपनी के लोगो में बदल दिया.”

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ईशा देओल से पूछा गया कि क्या अब वह फिल्मों में नजर नहीं आएंगी, तो उन्होंने मल्टीटास्किंग की बात करते हुए साफ किया कि उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं और वह आगे भी फिल्मों में नजर आती रहेंगी.

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Punjab में AAP को बड़ा झटका, CM Bhagwant Mann के चचेरे भाई BJP में शामिल