Entertainment Top 5: 400 करोड़ पार धुरंधर 2, उस्ताद भगत सिंह की कमाई, सलमान की फैंस को ईदी समेत आज की 5 बड़ी खबर

Entertainment Top 5: एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. जहां एक तरफ धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के करीब पहुंचकर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर ईद के मौके पर सलमान खान ने फैंस को खास अंदाज में ईदी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Entertainment Top 5: धुरंधर की कमाई, शाहरुख की नेटवर्थ

एंटरटेनमेंट जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. जहां एक तरफ धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के करीब पहुंचकर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर ईद के मौके पर सलमान खान ने फैंस को खास अंदाज में ईदी दी. साथ ही एसएस राजामौली का फिल्म पर रिव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उधर शाहरुख खान की नेटवर्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जबकि उस्ताद भगत सिंह भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं आज की टॉप 5 खबरें.

‘धुरंधर 2' का 400 करोड़ धमाका, अब 500 करोड़ की तरफ फिल्म 

धुरंधर 2: द रिवेंज ने महज तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है. फिल्म तेजी से 400 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. जबरदस्त ऑक्यूपेंसी और हाउसफुल शोज के चलते इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ईद पर सलमान खान की खास ईदी, पिता संग बालकनी में आए फैंस से मिलने

ईद के मौके पर सलमान खान ने अपनी परंपरा निभाते हुए गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया. इस बार उनके साथ सलीम खान भी नजर आए, जो हाल ही में अस्पताल से घर लौटे हैं. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

एसएस राजामौली ने धुरंधर 2 और रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

राजामौली ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार सिनेमैटिक अनुभव बताया. उन्होंने खास तौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग को ‘मास्टरक्लास' कहा और फिल्म के निर्देशन, कहानी और म्यूजिक की भी सराहना की. उनका यह रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

शाहरुख खान की नेटवर्थ में गिरावट, अब भी सबसे अमीर एक्टर 

2026 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में करीब 13.5% की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि इस कमी के बावजूद वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर फिल्मी सितारों में शामिल हैं. इस खबर ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों का ध्यान खींचा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह की दमदार कमाई

जहां कुछ इलाकों में धुरंधर 2 के शोज खाली देखने को मिले, वहीं पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने महज दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और खासतौर पर कुछ राज्यों में इसे बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: क्या खत्म होने वाली है ईरान के खिलाफ जंग? Trump ने दिया बड़ा बयान