'पठान' की आंधी में उड़ गईं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, शाहरुख खान की फिल्म ने साउथ से बॉलीवुड तक इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

'पठान' को रिलीज हुई पांच दिन हो चुके हैं और शाहरुख खान की फिल्म का कामयाबी भरा सफर जारी है. फिल्म ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की इन दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 18 mins
'पठान' ने इन फिल्मों के रिकॉर्डों को किया ध्वस्त
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग खान ने 'पठान' के जरिए दमदार वापसी की है. शाहरुख खान की इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. ओपनिंग डे पर ही 'पठान' ने 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. पहले दिन कमाई के मामले में 'पठान' हिंदी की पहली फिल्म बन गई है. इसने तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं...

'पठान' की चार दिनों की कमाई

25 जनवरी, 2023 को यह फिल्म रिलीज हुई और पहले दिन ही 57 करोड़ रुपए जुटाए. हिंदी में ही फिल्म का कलेक्शन 55 करोड़ रुपए रहा. दूसरे दिन 70.5 करोड़ की कमाई हुई, जिसमें हिंदी से 68 करोड़ आए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन हिंदी में 38 करोड़ का रहा और कुल कमाई 39.25 करोड़ रुपए रही। चौथे दिन हिंदी में फिल्म ने 53.5 करोड़ रुपए जुटाए, जबकि पूरी कमाई 55 करोड़ रही. यानी चार दिनों में 'पठान' का कलेक्शन 221.75 करोड़ रुपए का रहा, जिसमें हिंदी से ही 214.5 करोड़ रुपए आए. अब आइए जानते हैं 2022 में आई बाकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का पहले चार दिन कैसा हाल रहा..

आरआरआर

मार्च, 2022 में रिलीज 'आरआरआर' को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े. हालांकि, हिंदी पट्टी में 'पठान' से पीछे रह गई. जूनियर एनटीआर और रामचरण की एक्टिंग और एसएस राजामौली की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई हिंदी में 20..07 करोड़ रही. इसके बाद दूसरे दिन 23.75 करोड़, तीसरे दिन 31.50 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये कमाए. सभी भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग 130 करोड़ रुपये थी. दूसरे दिन 86.7 करोड़, तीसरे दिन 100.3 करोड़ और चौथे दिन 48.80 करोड़ रुपए फिल्म ने जुटाए. 

केजीएफ 2 

अप्रैल, 2022 में रिलीज यश की फिल्म 'केजीएफ 2'  का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला लेकिन फिल्म को हिंदी में कलेक्शन के मामले में 'पठान' ने पीछे छोड़ दिया. रॉकी भाई की फिल्म ने हिंदी में ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 46.79 करोड़, तीसरे दिन 42.9 करोड़ और चौथे दिन 50.35 करोड़ फिल्म का कलेक्शन रहा. 

Advertisement

दृश्यम 2

18 नवंबर, 2022 को रिलीज अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म की जमकर वाहवाही हुई लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म पठान के आगे कहीं नहीं टिकती है. पहले दिन 15.38 करोड़ रुपए से फिल्म का खाता खुला. दूसरे दिन 21.59 करोड़, तीसरे दिन  27.17 करोड़ और चौथे दिन फिल्म ने 11.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. चार दिनों में फिल्म ने कुल 76.1 करोड़ रुपए ही जुटाए.

गंगूबाई काठियावाड़ी

25 फरवरी, 2022 को रिलीज आलिया भट्ट की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.47 करोड़ रुपए रुपए से शुरुआत की. दूसरे दिन 13.30  करोड़, तीसरे दिन 15.28 और चौथे दिन 8.18 करोड़ रुपए का फिल्म ने कारोबार किया था. चार दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 47.23 करोड़ रुपए ही कमाए.

Advertisement

द कश्मीर फाइल्स

11 मार्च 2022 को आई विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का विवादों से गहरा नाता रहा. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया. ओपनिंग डे में 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई दूसरे दिन 8.5 करोड़, तीसरे दिन 15.1 करोड़ और चौथे दिन 15.05 करोड़ रुपए रहा. चार दिनों में फिल्म ने कुल 42.2 करोड़ का कलेक्शन किया.

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में आई. पहले दिन 14.11 करोड़ का कारोबार किया. दूसरे दिन 18.34 करोड़, तीसरे दिन 23.51 करोड़ और चौथे दिन 10.75 करोड़ रुपए इस फिल्म ने जुटाए. चार दिनों का कुल बिजनेस 66.71 करोड़ रुपए के आसपास रहा.

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' 9 सितंबर, 2022 को रिलीज हुई. फिल्म ने कामयाबी का ढोल पीटा लेकिन कमाई के मामले में 'पठान' के आसपास भी नहीं टिकती है. फिल्म ने पहले दिन 43 करोड़ रुपए जुटाए. दूसरे दिन 49.95, तीसरे दिन 53.8 करोड़ और चौथे दिन 19.45 करोड़ रुपए इस फिल्म का कलेक्शन रहा. चार दिनों में ब्रह्मास्त्र ने 166.2 करोड़ रुपए ही जुटाए. हिंदी पट्टी में तो पहले दिन 31.9 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 38.05 करोड़, तीसरे दिन 42.1 करोड़ और चौथे दिन 15.45 करोड़ फिल्म की कमाई रही. 

Featured Video Of The Day
'लो जी पहला मैसेज आ गया', पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा
Topics mentioned in this article
Pathaan
KGF 2
Baahubali 2
Pathaan Fastest 200 Crore
Pathaan 200 Crore
Drishyam 2
Drishyam 2 Box Office Collection
Pathaan Box Office Collection
Pathaan Box Office Collection Day 4
Shah Rukh Khan
Deepika Padukone
John Abraham
RRR
The Kashmir Files
Bhool Bhulaiyaa 2
Brahmastra
Drisaym 2
Gangubai Kathiawadi