OTT पर किंग बने इमरान हाशमी, 133 दिन से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में शामिल 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज

Netflix पर Emraan Hashmi की ये वेब सीरीज 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी. तब से ही ये क्राइम थ्रिलर शो टॉप 10 में बना हुआ है. इसके सात एपिसोड हैं और कहानी भी कमाल धमाल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Emraan Hashmi बने OTT के बादशाह
Netflix
नई दिल्ली:

Emraan Hashmi के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तो आप जानते ही होंगे. लेकिन पिछले 133 दिनों से बॉलीवुड एक्टर OTT पर भी छाए हुए हैं. उनकी वेब सीरीज  'तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler's Web)' Netflix टॉप 10 में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है. इमरान हाशमी की दमदार एक्टिंग, तीखी कहानी और स्मगलिंग के अंधेरे जगत को बेनकाब करने वाली ये थ्रिलर न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में दर्शकों का दिल जीत चुकी है. फिर इमरान हाशमी ने इसमें एक्टिंग के जो हाथ दिखाए हैं, वो उनके फैन्स को खूब पसंद भी आए हैं. 

133 दिन, 18 हफ्ते से टॉप 10 में शामिल

नेटफ्लिक्स Tudum पर फिल्म 18 हफ्ते से टॉप 10 में बनी हुई है. 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस 7 एपिसोड वाली सीरीज ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टीवी शो की लिस्ट में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया था. नेटफ्लिक्स Tudum के आंकड़ों के मुताबिक, पहले हफ्ते में ही 5.4 मिलियन व्यूज और 29.4 मिलियन घंटे का वॉच टाइम दर्ज किया गया, जिसने कोरियन रोमांटिक कॉमेडी को भी पीछे छोड़ दिया. अगले हफ्ते में भी यह टॉप 3 में बनी रही और कुल 9.3 मिलियन व्यूज पार कर गई.

इमरान हाशमी का किरदार

सीरीज में Emraan Hashmi कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीणा के रोल में हैं. जो मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहे बड़े स्मगलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए जंग लड़ता है. उनके साथ इस शो में शरद केलकर, जोया अफरोज और अमृता खनवलकर लीड रोल में हैं. दर्शकों को इस वेब सीरीज में आने वाले ट्विस्ट और टर्न खूब पसंद आए हैं.  'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' शो को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है. सीरीज का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. 

इमरान हाशमी की तस्करी का ट्रेलर

Advertisement

हीरोइज्म को जमीनी और समझदारी भरे तरीके से दिखाया: इमरान

Emraan Hashmi ने सीरीज रिलीज के मौके पर IANS को बताया था कि उन्होंने इस शो के लिए हां इसलिए कहा क्योंकि इसमें हीरोइज्म को बहुत जमीनी और समझदारी भरे तरीके से दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि सीरीज की सबसे खास बात मुझे इसका हीरोइज्म का नजरिया लगा, यहां जोर-शोर वाली बहादुरी नहीं, बल्कि शांत हिम्मत, अनुशासन और कर्तव्य पर जोर है. 

'तस्करी: द स्मगलर वेब' में कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे स्मगलिंग रूट्स पर फैली है. इसमें कोडेड रास्ते, फर्जी दस्तावेज और सोची-समझी चालें दिखाई गई हैं. सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने कहा था, 'कस्टम्स की दुनिया को दिखाना हमेशा से मेरा सपना था. यह जगह चुपचाप, सटीक और लगातार दबाव में काम करती है. इस विजन को हकीकत बनाना रोमांचक रहा. कास्ट और क्रू ने पूरी लगन दिखाई.' यही मेहनत है जो सीरीज को टॉप 10 में लगातार बनाए हुए है.

Featured Video Of The Day
ममता के घर हुई सीक्रेट मीटिंग! खोड़ा में योगी का एक्शन!