Ektaa Kapoor Biggest Hit Film: फिल्ममेकर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला ने फैंस के दिलों में जगह बनाई और 200 करोड़ का बिजनेस कर हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई. वहीं अब फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके करियर की सबसे बड़ी हिट देने को लेकर डायरेक्टर प्रियदर्शन को शुक्रिया करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रियदर्शन के साथ ढेर सारी सेल्फी शेयर की. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने डायरेक्टर के काम की तारीफ की और भूत बंगला के लिए बधाई दी.
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म थी भूत बंगला
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "मैं एक ऐसे इंसान के साथ काम कर रही थी, जो अपनी 100वीं फिल्म कर रहा था. दुनिया को उम्मीद थी कि जब हम जैसे दो जिद्दी लोग साथ आएंगे तो जबरदस्त हंगामा होगा. लेकिन जो बात उन्होंने नहीं देखी, वह थी हमारे बीच का गहरा आपसी सम्मान, जिसने हमारी इस यात्रा को परिभाषित किया. मुझे नहीं लगता कि प्रियदर्शन के अलावा मुझे किसी और के साथ काम करने में इतना मजा आया हो."
ये भी पढ़ें- मेट गाला 2026 का हिस्सा बने अनिल कपूर? लुक के साथ किया ऐसा कारनामा, फैंस की छूटी हंसी
प्रियदर्शन ने एकता कपूर से कहा- क्या तुम्हें इस फिल्म से मुनाफा हो रहा है?
आगे उन्होंने लिखा- "उन्होंने मुझसे सबसे पहली बात यह पूछी. 'एकता, क्या तुम्हें इस फिल्म से मुनाफा हो रहा है? अगर मेरे प्रोड्यूसर को फिल्म से कमाई नहीं होती, तो मैं उस पर काम नहीं करता.' जिस तरह का विश्वास और सोच वे अपने साथ लाते हैं और यह पक्का करते हैं कि प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले ही प्रोड्यूसर सुरक्षित महसूस करे. यह बात उतनी ही दुर्लभ है, जितने कि खुद प्रियन सर! मुझे पता था कि कंपनी का पैसा और फिल्म, दोनों ही सही हाथों में हैं."
एकता कपूर ने माना प्रियदर्शन से हुए मतभेद
एकता ने माना कि फिल्म पर काम के दौरान उनके बीच कुछ मतभेद भी हुए और कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कभी कोई असहमति नहीं हुई. लेकिन वह हमेशा सम्मानजनक रही. आखिरकार, मेरा पक्का मानना है कि फिल्म की नैया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी डायरेक्टर की ही होती है और यह नैया कितनी जबरदस्त रही है!"
ये भी पढ़ें- 16 की उम्र में किया डेब्यू, बीमारी में घरवालों ने छोड़ा, सलमान खान ने की मदद, अब चॉल में रहती है वीरगति एक्ट्रेस