बॉलीवुड में आए दिन आपको पार्टियां होती दिखती हैं. आज किसी का बर्थडे तो कल किसी और का, किसी की शादी को तो किसी की एनिवर्सरी. ऐसा लगता है कि बॉलीवुड स्टार्स सज संवर के एक दूसरे के घर पहुंचने का इंतजार करते हैं. ऐसे में फैंस अक्सर सोचते हैं, 'सेलिब्रिटी एक-दूसरे को क्या गिफ्ट देते हैं?' एकता कपूर ने आखिरकार एक नए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दे दिया है. MK Talks के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, उनसे पूछा गया कि जब वह शाहरुख खान या सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की जन्मदिन पार्टियों में जाती हैं, तो उन्हें आमतौर पर क्या गिफ्ट देती हैं.
एकता कपूर का चौंकाने वाला जवाब
एकता का जवाब लोगों को हैरान कर सकता है. उन्होंने कहा, "लोग आमतौर पर जन्मदिन पर गिफ्ट नहीं ले जाते, खासकर सलमान या शाहरुख खान जैसे बड़े नामों के लिए. आप उनके जन्मदिन पर क्या ही ले जाएंगी? असल में, मैं ज्यादा जन्मदिन पार्टियों में नहीं जाती. अपने जन्मदिन पर मैं तिरुपति जाती हूं और किसी को भी नहीं बुलाती." उन्होंने आगे कहा, "अगर आप आम तौर पर पूछें कि कोई किसी बड़े आदमी के जन्मदिन पर क्या देता है, तो मैंने ज्यादातर देखा है कि लोग सिर्फ आशीर्वाद देते हैं."
‘बोरिंग है फिल्म इंडस्ट्री'
उन्होंने बॉलीवुड के तथाकथित 'पार्टी कल्चर' के बारे में और विस्तार से बताया और कहा, "फिल्म इंडस्ट्री के बारे में यह धारणा कि यहां महंगे गिफ्ट का लेन-देन होता है, लोग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं और हर समय पार्टी करते हैं, लेकिन ये सच नहीं है. असल में आपको इससे ज्यादा बोरिंग इंडस्ट्री कहीं नहीं मिलेगी. फिल्म इंडस्ट्री सबसे बोरिंग इंडस्ट्री है."
बॉलीवुड वाले भी है फैमिली ओरिएंटेड
आगे बात करते हुए एकता ने कहा, "हर कोई बोरिंग है. हर कोई रात 8 बजे तक सो जाता है, सुबह जल्दी उठता है, कम खाना खाता है, और काम और सेहत पर ध्यान देता है. लोग आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा साधारण हैं. वो उतने ग्लैमरस या वाइल्ड नहीं है, जितना लोग सोचते हैं. यहां हर कोई फैमिली-ओरिएंटेड और अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सतर्क रहता है. यहां तक कि आम जिंदगी में भी आपको ऐसा कम ही देखने को मिलेगा."
यह भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिम की वजह से चल रही रही है इस पॉपुलर डायरेक्टर की कमाई, कहा- 'वो नहीं होता तो मैं नहीं होता..'
उन्होंने कहा कि "फिल्म इंडस्ट्री में लोग बहुत ज्यादा फैमिली-ओरिएंटेड होते हैं" क्योंकि वे समझते हैं कि बाहरी दुनिया काफी दिखावटी है, "इसलिए वे अपनी असली दुनिया को अपने परिवार और अपने करीबी लोगों तक ही सीमित रखते हैं."