8 साल पुराना भगवान शिव का गाना, आज इस दुनिया में नहीं वो जिसने दिखाई थी केदारनाथ की आपदा से पहले की खूबसूरती, 1 बिलियन व्यूज के साथ आज भी नंबर-1

सावन के इस पावन अवसर पर हम भगवान शिव के जिस गाने की बात कर रहे हैं वो एक पॉपुलर फिल्म का गाना है. इस गाने में केदारनाथ मंदिर का पूरा रास्ता और वादियां दिखाई गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भगवान शिव का ये गाना यूट्यूब पर भक्तों की पसंद
Social Media
नई दिल्ली:

सावन का महीना शुरू होते ही सभी भोले बाबा को मनाने और खुश करने में जुट जाते हैं. यही वो मौसम है जब शिवभक्त अपने प्रेम और भक्ति की कांवड़ लेकर गंगाजल लेने के लिए घरों से निकलते हैं और फिर और उस पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा सुने जाते हैं शिव भजन और भगवान की महिमा बताने वाले गीत. इन्हीं में से एक गीत है जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है. इस फिल्म के कलाकार आज इस दुनिया में नहीं हैं ऐसे में ये गाना लोगों को भगवान के ध्यान के साथ साथ उस कलाकार की याद भी दिलाता है.

8 साल पहले आया था ये गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह 8 साल पहले यानी कि साल 2018 में फिल्म केदारनाथ में आया था. इस गाने में सुशांत सिंह राजपूत एक पिट्ठू के तौर पर बूढ़ी महिला को पीठ पर लादे केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए ले जाते नजर आते हैं. पूरे गाने में आपको केदारनाथ के रास्ते, वादियां और आखिर में मंदिर के दर्शन होते हैं. इस गाने को इस तरह बनाया गया है कि इसे देख केदारनाथ जा चुके लोगों की यादें ताजा हो जाती हैं और जो वहां नहीं गए वह घर बैठे इस पावन धाम के दर्शन कर लेते हैं.

बात करें इस गाने की तो अमिताभ भट्टाचार्या ने इसके बोल लिखे और इसे अपनी आवाज से सदाबहार बना दिया अमित त्रिवेदी ने. जी म्यूजिक कंपनी ने ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए इस वीडियो को 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं 5.3 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है. 

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की कहानी

केदारनाथ 2018 की एक हिंदी फिल्म है जो कि केदारनाथ में आई आपदा की कहानी और उस दौरान पनपी एक प्रेम कहानी को दिखाती है. इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसमें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड रोल में थे. ये सारा की डेब्यू फिल्म थी. यह फिल्म एक ऊंचे खानदार की हिंदू ब्राह्मण लड़की और एक मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी है. लड़की का परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों में ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर के पास लॉज और दुकानें चलाता है, जबकि लड़का वहीं 'पिट्ठू' (सामान ढोने वाला) का काम करता है. जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहरा होता है, उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जैसे परिवार की असहमति और अलग-अलग बैकग्राउंड. जब 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ और भारी बारिश से इलाका तबाह हो जाता है, तो यह जोड़ा कुदरत के कहर से बचने और अपने प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा का सामना करने के लिए मजबूर हो जाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ना कुकू, ना हेलेन और ना ही बिंदु, 91 साल पहले इस नर्तकी की वजह से मनोरंजन की दुनिया में हुई डांस की एंट्री

Featured Video Of The Day
कंगना रनौत कंगना के 'गटर' वाले बयान पर Gen-Z ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Sushanth Singh Rajput
Namo Namo Song
Sara Ali Khan
Kedarnath
Entertainment