विद्या बालन हैं होली बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी रंगबाज, 8 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 104 करोड़, फिर हैं अक्षय, सैफ, वरुण की बारी

होली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हम आपके लिए चार ऐसी फिल्में लाए हैं जिन्होंने रंगों के इस त्योहार पर जबरदस्त कमाई की थी. लेकिन अक्षय कुमार, वरुण धवन और सैफ अली खान लेडी सुपरस्टार विद्या बालन के आसपास कहीं नहीं टिकते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जानें अक्षय कुमार, वरुण धवन और सैफ अली खान को पछाड़, विद्या बालन कैसे बनीं होली की सबसे बड़ी रंगबाज
नई दिल्ली:

होली का त्योहार भारत में रंगों, खुशियों और एकजुटता का प्रतीक है. लेकिन भारतीय सिनेमा में अकसर दिवाली रिलीज की बात होती है क्योंकि इस मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. लेकिन आप जानते हैं कि होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाकर रख दिया. इस लिस्ट में विद्या बालन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और वरुण धवन के नाम प्रमुखता से आते हैं. इन फिल्मों ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीत बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाकर रख दिया. आइए नजर डालते हैं कि होली पर रिलीज हुई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में कौन सी रही हैं. इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा और विद्या बालन ने कैसे हीरो की दुनिया में शीरो की एंट्री करवाई.

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' चाहे अब जितना मर्जी कमाए, 1000 करोड़ या 2000 करोड़, यश ने होली पर रणवीर सिंह को दे डाला तोहफा

जब 2008 की होली हुई सैफ अली खान के नाम

साल 2008 में होली 22 मार्च को थी जबकि होलिका दहन 21 मार्च को. बस 21 मार्च को ही अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, बिपाशा बसु और समीरा रेड्डी की फिल्म रिलीज हुई. इसका निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था. रेस का बजट 46 करोड़ था. रेस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103.45 करोड़ रहा. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. 

होली पर विद्या बालन ने दी थी कल्ट ब्लॉकबस्टर मूवी

विद्या बालन की फिल्म कहानी साल 2012 में रिलीज हुई थी. दिन ता 9 मार्च और होली थी 8 मार्च को. दिलचस्प यह है कि इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने 8 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 

Advertisement

अक्षय कुमार भी कर चुके हैं होली अपने नाम

2019 में अक्षय कुमार की 'केसरी' ने होली पर धूम मचाई. 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई यह फिल्म सरागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी. होली उस साल 21 मार्च को थी. बजट 80 करोड़ था और कमाई 207.09 करोड़ पहुंची. यह फिल्म पैट्रियॉटिक थीम के साथ होली के उत्साह को मैच करती थी. 

वरुण धवन की फिल्म भी कर चुकी है कमाई

2017 की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को भूलना मुश्किल है. वरुण धवन और आलिया भट्ट की यह फिल्म 10 मार्च 2017 को आई, जबकि होली 13 मार्च को थी. बजट 39 करोड़ और कमाई 200.45 करोड़. यह फिल्म छोटे शहरों की लव स्टोरी थी, जिसमें होली 
सॉन्ग्स ने खूब रंग जमाया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article