डंकी के नए पोस्टर्स शेयर कर शाहरुख ने किया फैन्स को खुश, बोले- जैसे उल्लू के पट्ठों को इमेजिन किया था हम...

निर्माताओं ने आज डंकी के पोस्टर लॉन्च किए, जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल जैसे पांच किरदारों को एक साथ दिखाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
शाहरुख ने शेयर किए 'डंकी' फिल्म के नए पोस्टर्स
नई दिल्ली:

शाहरुख खान इन दिनों लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुए डंकी ड्रॉप 1 के पहले टीजर ने यकीनन फैन्स का दिल खुश कर दिया था. फिल्म की शानदार और दिलचस्प कहानी ने लाखों दर्शकों के दिलों को छू लिया. वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की एक गाथा है, जो इन विभिन्न कहानियों को एक साथ लाती है और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है.

डंकी के नए पोस्टर्स हुए रिलीज 

निर्माताओं ने आज डंकी के पोस्टर लॉन्च किए, जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और विक्की कौशल जैसे पांच किरदारों को एक साथ दिखाया गया है. पोस्टर खुशी को दर्शाते हैं. यह पोस्टर दोस्ती और चुनौतियों के बारे में हैं, जिनसे वे अपने सपनों को हासिल करने के लिए एक साथ गुजरते हैं. इस पोस्टर पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'डंकी 1500 करोड़ कमाएगी'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब डंकी के लिए इंतजार नहीं हो रहा'.

शाहरुख ने शेयर किया 'डंकी' फिल्म का पोस्टर 

शाहरुख खान ने भी फिल्म के पोस्टर्स को शेयर कर लिखा है, 'हम बिलकुल वैसे दिख रहे हैं जैसे राजू सर ने अपने उल्लू के पट्ठों को इमेजिन किया था. इनके बारे में बहुत कुछ शेयर करना अभी बाकी है'. बता दें कि डंकी जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित है. अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित डंकी इस दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है. पठान और जवान के बाद शाहरुख के फैन्स डंकी का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरों की तिजोरी! आतंकिस्तान से बात के लिए कौन बेचैन ?
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Taapsee Pannu
Rajkumar Hirani
Dunki News
Dunki Posters